डकैती की साजिश नाकाम, कुंडा पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

लूट, डकैती और छिनतई करने वाले गिरोह पर कड़ाई

डकैती की साजिश नाकाम, कुंडा पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को किया गिरफ्तार
(अवैध हथियारों संग अपराधी गिरफ्तार)

देवघर की कुंडा थाना पुलिस ने चांदीडीह–सरकंडा जंगल में विशेष छापेमारी कर डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को अवैध देसी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन मोटरसाइकिलें व मोबाइल बरामद किए हैं, जबकि गिरोह के चार अन्य फरार सदस्यों की तलाश जारी है।

देवघर: कुंडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य आरोपी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 2 जुलाई की रात गुप्त सूचना मिली थी कि चांदीडीह–सरकंडा जंगल में चांदीडीह रोड स्थित पुल के पास छह अपराधी हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने जंगल में घेराबंदी कर कार्रवाई की, जिसमें दो अपराधी दबोच लिए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चांदीडीह बसमत्ता निवासी अविनाश साह (22) तथा कुरमाटांड़ निवासी अमर पासवान (26) के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि सभी आरोपी डकैती की योजना बनाने के लिए एकत्र हुए थे। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पूर्व में भी डकैती, लूटपाट और छिनतई जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक लोहे का देसी कट्टा, 8 एमएम केएफ अंकित दो जिंदा कारतूस, दो मोबाइल फोन तथा तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। मामले में कुंडा थाना कांड संख्या 82/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि फरार चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है और पूरे गिरोह के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: नवाडीह में मां-बेटे की कुल्हाड़ी व हथौड़े से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने पर मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश
भारत सरकार ने झारखंड को रिम्स-02 निर्माण के लिए 33 अरब रुपये का तोहफा दिया: जे.पी. पांडेय
मोहनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, हत्या और सीएसपी लूटकांड का खुलासा
JPSC 14वीं सिविल सेवा पीटी रिजल्ट रद्द कर CBI जांच की मांग, प्रतुल शाहदेव का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर नि:शुल्क नेत्र शिविर, 60 लोगों की जांच
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर पीएम मोदी का नमन, बोले- विकसित भारत की राह को आलोकित कर रहे उनके आदर्श
प्रिंस खान गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन: मुठभेड़ में शिवराज उर्फ शिवा के पैर में लगी गोली
खेलगांव शूटिंग रेंज की बदहाल व्यवस्था पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार
नफरत फैलाने वालों के खिलाफ आजीवन वैचारिक लड़ाई लड़ता रहूंगा: सुभाष प्रसाद यादव
जमुआ में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, ग्रामीणों को 15100 हेल्पलाइन और नशा उन्मूलन कानून की जानकारी
रोजमार्टा कंपनी पर सरकार मेहरबान क्यों? बाबूलाल मरांडी ने परिवहन विभाग में करोड़ों के भुगतान पर उठाए सवाल