Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति

तीस जुलाई तक सदस्यता नवीनीकरण कार्य होगा पूर्ण

Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
(बैठक को संबोधित करते इब्राहिम)

कोडरमा के जयनगर अंतर्गत मधवाटांड में प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता और जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम की उपस्थिति में भाकपा माले व किसान महासभा की बैठक संपन्न हुई, जिसमें सांगठनिक विस्तार और 18 जुलाई की जिला बैठक पर चर्चा की गई।

जयनगर: मधवाटांड स्थित कॉ चांद अख्तर के आवास पर प्रखंड सचिव मुन्ना यादव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत किसान महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेम सिंह गहलावत, बिहार राज्य एक्टू राज्य महासचिव आर एन ठाकुर, चतरा जिला कमेटी सदस्य सानू भारती के निधन पर 2 मिनट मौन रखकर  शुरूआत किया गया। बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा रिपोर्ट पेश किया गया। 30 जुलाई तक पार्टी सदस्यों का नवीनीकरण पूरा कर लेने का निर्णय लिया गया। 

नए सदस्यों का सदस्यता अभियान,किसान महासभा,झामस का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। 18 जुलाई को किसान महासभा की जिला स्तरीय बैठक झुमरी तिलैया में 11 बजे दिन से किया जाएगा। बैठक में धनवार के पूर्व विधायक किसान महासभा के राज्य सचिव राजकुमार यादव उपस्थित रहेंगे। 18 जुलाई के बाद ज्वलंत मुद्दों को लेकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। जिला सचिव मोहम्मद इब्राहिम ने कहा जब लाल झंडा मजबूत होगा तब शोषितों, पीड़ितों को न्याय मिलेगा। 

देशभर में आज अन्याय और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर हमारी पार्टी का उदय संघर्ष से हुआ है। प्रखंड सचिव ने कहा जन आंदोलन के द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों पर लगाम लगाने की जरूरत है। बैठक में किसान महासभा के जिला सचिव अशोक यादव शंभू नाथ वर्मा राजेंद्र यादव विजय ठाकुर मुखिया राजेंद्र प्रसाद यादव मशरूल अंसारी, शारदा देवी जागेश्वर साव, रामचंद्र साव, जयनगर पूर्वी जोन लोकल कमेटी सचिव चांद अख्तर असगर अंसारी हकीम खान सहित कई लोगों उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Pakur News: ररथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे Pakur News: ररथ मेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने चलाया वृहद विधिक जागरूकता अभियान, बांटे पर्चे
Sahebganj News: सांप के काटने से 13 वर्षीय छात्र अभिषेक कुमार की दर्दनाक मौत
Sahebganj News: कोटालपोखर में श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Sahebganj News: विजय हांसदा और सुप्रिया मुर्मू के रिसेप्शन में शामिल हुए पंकज मिश्रा, नवदंपत्ति को दी शुभकामनाएं
Hazaribagh News: चंद्रगुप्त कोल माइंस केरेडारी में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित, कुल 54 यूनिट रक्त संग्रह
Hazaribagh News: राम जानकी मंदिर से निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु
Koderma News: चांद अख्तर के आवास पर सांगठनिक मजबूती और सदस्यता नवीनीकरण को लेकर बनी रणनीति
Giridih News: सावन मेले से पहले झारखंड धाम में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो-वोल्टेज से लोग परेशान
रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से निकली भव्य रथ यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने खींचा महाप्रभु का रथ
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 247 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव
ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन