Sahebganj News: कबाड़ी व्यवसायी आदर्श हत्याकांड में पुलिसिया कार्रवाई तेज, टीमें कर रहीं छापेमारी

दो किशोरों को भी पुलिस ने किया है निरुद्ध

Sahebganj News: कबाड़ी व्यवसायी आदर्श हत्याकांड में पुलिसिया कार्रवाई तेज, टीमें कर रहीं छापेमारी

साहिबगंज के बंगाली टोला निवासी आदर्श कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो ने कोर्ट में सरेंडर किया है। फरार दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बिहार के विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं।

साहिबगंज: शहर के बंगाली टोला निवासी 20 वर्षीय आदर्श कुमार की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। आरोपियों की तलाश में बिहार के विभिन्न हिस्सों में पुलिस की दो टीमें छापेमारी कर रही हैं। तीन आरोपियों का मोबाइल लोकेशन मिलने पर बिहार भेजी गई तीन टीमों में से एक टीम शुक्रवार सुबह लौट आई। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कबाड़ी की दुकान चलाने वाले आदर्श की हत्या के मामले में एक आरोपी को हिरासत में लेकर बीते दिनों पूछ-ताछ की गई। पूछ-ताछ में उसने स्वीकार किया कि आदर्श के साथ पिछले तीन-चार दिनों से पैसे को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने दो किशोरों को भी निरुद्ध किया है।

पोस्टमार्टम के बाद आदर्श का शव सदर अस्पताल की मॉर्चरी में रखा गया था। आदर्श की मां का बैंगलुरू में इलाज चल रहा था और उसके दो भाई भी वहीं जॉब करते हैं। हत्या की खबर मिलते ही मां और दोनों भाई साहिबगंज लौट आए। इसके बाद शुक्रवार को आदर्श का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के चाचा संतोष कुमार ने नगर थाना में आठ नामजद और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। अभी भी दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें: खेत प्यासे, किसान बेहाल: साहिबगंज में धान रोपनी पर सूखे का साया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान इनर व्हील क्लब ऑफ संजीवनी ने सदर अस्पताल में चलाया सेवा एवं जागरूकता अभियान
सरला बिरला विश्वविद्यालय का रिकॉर्डतोड़ प्लेसमेंट, 415+ छात्रों को मिली नौकरी; ₹32.5 लाख तक का पैकेज
ईएसएल स्टील ने ‘मिलेट मिशन’ की शुरुआत की, जलवायु अनुकूल खेती और महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा
झारखंड में भूमि अधिग्रहण नहीं होने से NH-522 सड़क परियोजना रद्द: जे.पी. पांडेय
झारखंड की दीदियों ने रचा इतिहास, आम्रपाली आम ने दुबई के बाजार में बनाई पहचान
हिमांशु हत्याकांड को लेकर सवालों के घेरे में जमशेदपुर पुलिस, पिता पहुंचे राज्यपाल के पास; नीरज सिंह कैसे बने अभियुक्त?
साहिबगंज नगर परिषद में घमासान, बोर्ड बैठक का बहिष्कार; पार्षदों ने EO पर लगाए गंभीर आरोप
JPSC बैकलॉग प्रारंभिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
भाजपा ने राज्यपाल से की हिमांशु सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग, आदित्य साहू के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
गिरिडीह के राजवीर डी. ने राष्ट्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीता कांस्य, झारखंड का बढ़ाया मान
पलामू CSP लूटकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, 2022 की चर्चित वारदात में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
देवघर निर्वाचन वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश