बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  

पहले चरण में 60 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को मिला सुरक्षा कवच

बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
सीसीआर परिसर में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को रेनकोट वितरित करते हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी।

हजारीबाग यूथ विंग ने बारिश के दौरान ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सुविधा और सम्मान के लिए सीसीआर परिसर में रेनकोट समर्पण कार्यक्रम आयोजित किया। पहले चरण में 60 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवानों को रेनकोट वितरित किए गए।


हजारीबाग: यूथ विंग हजारीबाग की धरती पर एक ऐसी सामाजिक संस्था बनकर उभर रही हैं जिसने अपने निस्वार्थ, मानवीय और जनकल्याणकारी कार्यों के बल पर बेहद कम समय में समाज के बीच विशिष्ट पहचान और सम्मानजनक स्थान अर्जित किया है। सेवा, संवेदना और सामाजिक सरोकार को अपना मूल उद्देश्य बनाकर यह संस्था निरंतर जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए धूप, बारिश और विपरीत परिस्थितियों में भी लगातार ड्यूटी पर तैनात फ्रंटलाइन पुलिस वॉरियर्स ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के सम्मान एवं सुरक्षा के उद्देश्य से हजारीबाग यूथ विंग द्वारा सोमवार को सीसीआर प्रांगण में रेनकोट समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा और संवेदनशीलता से जुड़े इस कार्यक्रम में पहले चरण में 60 से अधिक ट्रैफिक पुलिस जवानों को रेनकोट समर्पित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में हेडक्वार्टर डीएसपी ज्ञान रंजन, सदर एसडीपीओ रूपक कुमार सिंह, सीसीआर डीएसपी मो. अरमानुल हक, सार्जेंट मेजर कुमार देवब्रत तथा ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ हुई। मंच संचालन सेजल सिंह,खुशी कुमारी एवं वर्षा डे ने संयुक्त रूप से किया, जबकि स्वागत भाषण संस्था के सचिव रितेश खण्डेलवाल ने दिया। इसके बाद सभी ट्रैफिक पुलिस जवानों को कतारबद्ध तरीके से रेनकोट समर्पित किए गए। लगभग 45 मिनट तक चले इस गरिमामयी कार्यक्रम में सेवा, सम्मान और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली। उपस्थित लोगों की तालियों की गूंज ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक जवानों का उत्साह बढ़ाया, वहीं रेनकोट प्राप्त करने वाले जवानों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलक रही थी। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने हजारीबाग यूथ विंग की सराहना करते हुए कहा कि ट्रैफिक पुलिस कर्मी हर मौसम में नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते हैं। ऐसे फ्रंटलाइन पुलिस वॉरियर्स के सम्मान और सुविधा के लिए किया गया यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं की ऐसी सहभागिता समाज में सकारात्मक संदेश देती है और पुलिस तथा समाज के बीच विश्वास को और मजबूत करती है। विशिष्ट अतिथियों ने भी ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के समर्पण, अनुशासन और कठिन परिस्थितियों में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हजारीबाग यूथ विंग के इस सेवा अभियान को अनुकरणीय बताया।
इस अवसर पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, उपाध्यक्ष विकास तिवारी,सचिव रितेश खण्डेलवाल,सहसचिव अभिषेक पांडे,कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया,संस्था के मार्गदर्शक जयप्रकाश खण्डेलवाल,संजय कुमार, विकाश केशरी,डॉ. बी. वेंकटेश, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन,राजेश जैन,विवेक तिवारी,प्रणीत जैन,उदित तिवारी,प्रमोद खण्डेलवाल,सनी देव, सेजल सिंह, खुशी कुमारी, वर्षा डे,कैलाश कुमार, रंजन चौधरी,विनय पांडे सहित संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला