14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव

जयपाल सिंह स्टेडियम से JPSC कार्यालय तक निकलेगा मार्च

14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
OMR और मार्कशीट को लेकर लगाए कई आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड सरकार और JPSC पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने घोषणा की कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 22 जुलाई को रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से JPSC कार्यालय तक विरोध मार्च निकालकर घेराव करेगा।

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) में हुई कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर झारखंड सरकार तथा झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है और राज्य की कांग्रेस समर्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार युवाओं के अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है।

 साहू ने घोषणा किया कि 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) में इन गंभीर अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में 22 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम (कचहरी के समीप), राँची में विशाल एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा। इसके बाद हजारों की संख्या में युवा कार्यकर्ता JPSC कार्यालय का घेराव करेंगे।

उन्होंने राज्य के सभी युवाओं, प्रतियोगी परीक्षा अभ्यर्थियों एवं जागरूक नागरिकों से इस आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल एक परीक्षा का नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था और न्याय की लड़ाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा इस जनआंदोलन को सफल बनाकर सरकार को जवाब देने का कार्य करेंगे।

 साहू ने कहा कि 14वीं JPSC PT परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के मन में गंभीर शंकाएँ उत्पन्न हुई हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई गई मार्कशीट पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर तक नहीं हैं। यह न केवल प्रशासनिक लापरवाही का प्रमाण है, बल्कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

यह भी पढ़ें: जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों द्वारा सूचना के अधिकार (RTI) के तहत OMR उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां माँगे जाने के बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। आयोग की वेबसाइट पर भी आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं तथा परीक्षा परिणाम पर आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर का अभाव है। इससे स्पष्ट होता है कि पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और राज्य सरकार भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें: भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल, उत्पादों की सराहना

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लाखों युवाओं ने वर्षों की कठिन मेहनत, संघर्ष और उम्मीदों के साथ इस परीक्षा में भाग लिया, लेकिन सरकार ने उनकी मेहनत और सपनों के साथ भद्दा मजाक किया है। यह केवल एक परीक्षा में अनियमितता का मामला नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य को अंधकार की ओर धकेलने का गंभीर प्रयास है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
बरसात में गुलजार हुआ साहिबगंज का मोती झरना, उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला