नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा

मानसून सत्र में सांसदों को सरकार का पक्ष मजबूती से रखने की सलाह

नीट में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, प्रधानमंत्री मोदी की राजग सांसदों की बैठक 'मंगल मिलन' में घोषणा
संसद परिसर में आयोजित एनडीए सांसदों की 'मंगल मिलन' बैठक में संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

संसद के मानसून सत्र के दौरान आयोजित राजग संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NEET परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया और छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए परीक्षा दोबारा कराकर समय पर परिणाम जारी किए।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(नीट) में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पेपर लीक की घटना सामने आते ही सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साथ ही, यह सुनिश्चित करने के लिए कि छात्रों का भविष्य प्रभावित न हो, परीक्षा दोबारा कराई गई और बिना किसी देरी के नतीजे घोषित कर दिए गए।

यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को संसद भवन परिसर में सुबह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक में कही। संसद के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित इस बैठक की जानकारी देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री ने भविष्य में पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को सख्त सजा देने का भरोसा दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पेपर लीक सिर्फ एक राज्य का मामला नहीं है। यह सिर्फ केंद्र का मामला नहीं है, हर एक राज्य में जहां-जहां पेपर लीक हो रहा है, जो लोग इस धंधे में लिप्त हैं, उनको सजा देने के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीट मामले में सभी दलों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना चाहिए। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ न हो, इसके लिए सख्ती से कदम उठाए जाएं और सजा दिलाने के लिए मिलकर काम होना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजगा (एनडीए) सांसदों से मानसून सत्र के दौरान एकजुट होकर सरकार का पक्ष प्रभावी ढंग से रखने और सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा सांसद कंगना रनौत ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सांसदों का मार्गदर्शन किया और कई महत्वपूर्ण विषयों पर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने युवाओं की आकांक्षाओं के साथ न्याय करने पर विशेष जोर दिया। प्रधानमंत्री ने नीट को लेकर सरकार की रणनीति भी साझा की और यह चिंता जताई कि देश की विभिन्न क्षेत्रों में हासिल युवाओं की उपलब्धियों और सफलताओं पर पर्याप्त चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने सांसदों से इन उपलब्धियों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक Giridih News: प्रसिद्ध झारखंड धाम प्रांगण में स्वच्छता प्रबंधन समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक
Giridih News: उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस प्लांट परिसर में महिला का शव मिलने से मचा भारी बवाल
JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक
भाजपा जिला गिरिडीह महानगर एवं ग्रामीण की धनबाद प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं की बैठक  
दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने NEET में रचा इतिहास, जिला प्रशासन उठाएगा डॉक्टर बनने तक की पढ़ाई का खर्च
सरला बिरला विश्वविद्यालय ने शुरू किया 'हरित ग्राम अभियान', 17 दिनों में लगेंगे 5,000 पौधे
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ
19 जुलाई 2026 को JSSC फील्ड वर्कर्स परीक्षा आयोजित, हजारों अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने से आक्रोश
आईआईएम रांची में 18वें एमबीए (एग्जीक्यूटिव) समर बैच 2026-28 का शुभारंभ, नवाचार और नेतृत्व पर दिया गया जोर
12 वर्षों तक पेपर लीक कराने और छात्रों पर लाठियां बरसाने वाली भाजपा को JPSC घेराव का नैतिक अधिकार नहीं: राकेश सिन्हा
झारखंड में अधिकारी बेलगाम, मुख्यमंत्री की चुप्पी से प्रशासनिक अराजकता बढ़ी: प्रदीप सिन्हा