Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में "स्वयं की समझ" पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ

आईक्यूएसी के तत्वावधान में आयोजित हुई दो दिवसीय कार्यशाला

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में
ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन, कोडरमा में 'स्वयं की समझ' विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते रिसोर्स पर्सन।

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आईक्यूएसी के तत्वावधान में 'स्वयं की समझ' विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन सकारात्मकता, आत्म-सम्मान और भावनात्मक एकीकरण पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन "सकारात्मकता, आत्म-सम्मान और भावनात्मक एकीकरण का विकास" विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ शैक्षणिक समन्वयक सौरभ शर्मा ने रिसोर्स पर्सन, उपस्थित सभी सदस्यों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत कर किया। तत्पश्चात सहायक प्राध्यापिका बिनीता कुमारी ने कार्यक्रम के रिसोर्स पर्सन डॉ. सुरेश कुमार मुरुगेशन, विभागाध्यक्ष, स्नातकोत्तर विभाग (मानवशास्त्र विज्ञान), अमेरिकन कॉलेज, मदुरै (चेन्नई), का परिचय कराया।

रिसोर्स पर्सन डॉ. सुरेश कुमार मुरुगेशन ने अपने संबोधन में विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की तथा प्रशिक्षुओं को सफल जीवन के लिए सकारात्मक सोच और आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि यह कार्यशाला व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आत्म-जागरूकता, आत्मविश्वास, भावनात्मक संतुलन तथा सकारात्मक जीवन-दृष्टि विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी और जीवन में सार्थक परिवर्तन ला सकती है।

यह भी पढ़ें: Koderma News: विशाल कुमार भदानी बने पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के नए जिला अध्यक्ष, बधाई

कार्यशाला के उपरांत प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों के उत्तर सरल एवं सटीक शब्दों में दिए गए।

यह भी पढ़ें: Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स

कार्यक्रम में बी.एड. सत्र 2024-26 के प्रशिक्षु अन्ना श्री, नंदिनी, दीपा नाथ, ओशो अंशुमन, जुली कुमारी, कुणाल कुमार सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इसके अलावा महाविद्यालय के डी.एल.एड. विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, डी.एल.एड. समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, डॉ. रामकृष्ण प्रसाद, डॉ. इंद्र कुमार जायसवाल, संजीत कुमार, अनिल दास, सीताराम यादव, चुन्नु कुमार तथा सभी शिक्षकेतर कर्मचारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षु दीप्ति कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आईक्यूएसी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा ने किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स