Koderma News: जिले में डेंगू प्रसार रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष सर्विलांस अभियान शुरू
दैनिक रिपोर्ट जिला मुख्यालय और राज्य को दी जाएगी
कोडरमा में डेंगू और जेई के संभावित प्रसार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष सर्विलांस अभियान शुरू किया है, जिसके तहत चार प्रशिक्षित वॉलंटियर्स सहिया दीदियों के सहयोग से घर-घर जाकर सर्वे और संदिग्धों की जांच करेंगे।
कोडरमा: जिले में डेंगू के संभावित प्रसार को रोकने और जन-स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला भी.वी.डी. कार्यालय द्वारा (स्वास्थ्य विभाग) डेंगू सर्विलांस अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से प्रशिक्षित चार वॉलंटियर्स की टीम का गठन किया गया है, जो घर-घर जाकर सर्वे करेगी। इस कार्य में संबंधित क्षेत्र की सहिया दीदी सक्रिय रूप से सहयोग करेंगी। संपूर्ण कार्य की निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।
कोडरमा के एमटीएस सुनील कुमार पंडित द्वारा समय-समय पर कार्य क्षेत्र का अवलोकन किया जाएगा और अभियान की प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रतिदिन जिला मुख्यालय एवं राज्य को प्रेषित की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति डेंगू , जेई के संदिग्ध लक्षणों (तेज बुखार, बदन दर्द आदि) से ग्रसित पाया जाता है, तो टीम द्वारा तत्काल उनके रक्त के नमूने लिए जाएंगे। सभी चारों वॉलंटियर्स के पास स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आधिकारिक परिचय पत्र (ID Card) होगा।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


