JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक

22 जुलाई को प्रदेशभर से हजारों छात्र-युवा और भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC घेराव कर युवाओं के हक की बुलंद करेंगे आवाज

JPSC के सवालों से भाग रही कांग्रेस-जेएमएम सरकार, भाजपा के आंदोलन से पहले बौखलाई कांग्रेस : अशोक बड़ाईक
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस-जेएमएम सरकार पर सवाल उठाते हुए 22 जुलाई के घेराव आंदोलन को युवाओं के अधिकारों की लड़ाई बताया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और झामुमो सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार JPSC से जुड़े सवालों से बच रही है और 22 जुलाई को होने वाले भाजयुमो के JPSC घेराव से घबराई हुई है।

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस-जेएमएम सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा के बयान को राजनीतिक हताशा करार देते हुए कहा कि 22 जुलाई को प्रस्तावित भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के JPSC घेराव से कांग्रेस और झामुमो घबराए हुए हैं।

बड़ाईक ने कहा कि यदि सरकार के दामन पर कोई दाग नहीं है तो वह JPSC भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवालों का जवाब क्यों नहीं दे रही। उन्होंने 14वीं JPSC परीक्षा परिणाम आधी रात में जारी किए जाने, सक्षम अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं होने, कटऑफ सार्वजनिक नहीं करने, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया गोपनीय रखने और भर्ती प्रक्रिया में कथित रूप से ब्लैकलिस्टेड एजेंसी को जिम्मेदारी दिए जाने जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा।

उन्होंने कहा कि 22 जुलाई का JPSC घेराव किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य, सम्मान और अधिकारों की लड़ाई है। उनके अनुसार प्रदेशभर से हजारों छात्र, अभ्यर्थी और भाजयुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा को नैतिकता का पाठ पढ़ाने से पहले अपने शासनकाल में हुई विभिन्न राष्ट्रीय परीक्षाओं में पेपर लीक और कथित अनियमितताओं पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों के दौरान AIPMT, AIEEE, AIIMS और CBSE जैसी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले सामने आए, लेकिन दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: जय प्रकाश पांडेय ने पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे को बताया आधी दुनिया को प्रभावित करने वाला कदम

बड़ाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू कर पेपर लीक के मामलों पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि NEET परीक्षा में अनियमितताओं की जानकारी मिलने पर केंद्र सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच कराई और आरोपियों के खिलाफ कदम उठाए।

यह भी पढ़ें: रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम

उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड में JPSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार इन पर स्पष्ट जवाब देने से बच रही है। भाजपा ने मांग की कि JPSC से जुड़े सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

भाजपा ने कहा कि जब तक JPSC मामले में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं होती, तब तक पार्टी युवाओं के हित में सड़क से सदन तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स