Recruitment Scam
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... JPSC विवाद: रांची में AISA मार्च के दौरान हंगामा, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही
Published On
By Suman Kumari
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों का आंदोलन 14वें दिन भी जारी रहा। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा रांची पहुंचीं और विधानसभा मार्च में शामिल हुईं। मार्च के दौरान हंगामे के बीच उन पर स्याही फेंकने की घटना सामने आई। नेहा बोरा ने JPSC के पुनर्गठन, 14वीं JPSC और JSSC-CGL परीक्षा रद्द कर नई परीक्षा तिथि घोषित करने की मांग की। उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में निजी एजेंसियों की भूमिका समाप्त कर पारदर्शी सरकारी व्यवस्था लागू करने की भी वकालत की। Ranchi News : राहुल गांधी ने छात्रों की सुनी आवाज, भाजपा सिर्फ सियासत कर रही है: विजय शंकर नायक
Published On
By Suman Kumari
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का पक्ष रखते हुए भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्र प्रतिनिधियों से वीडियो कॉल पर संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं, जबकि प्रदेश प्रभारी के. राजू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समाधान की पहल की। Jharkhand Vidhansabha:JPSC-JSSC पर बवाल, विपक्ष के हंगामे से सदन की कार्यवाही स्थगित
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं का मुद्दा सदन में छाया रहा। विपक्षी विधायकों ने प्रश्नकाल के दौरान जोरदार नारेबाजी की, जिससे सदन की कार्यवाही दोपहर 12:30 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। भाजपा ने विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे और भर्ती मामलों की CBI जांच की मांग की। Jharkhand Assembly: JPSC-JSSC मुद्दे पर भाजपा विधायकों का प्रदर्शन, डॉ नीरा यादव भी हुईं शामिल
Published On
By Kumar Ramesham
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा एवं एनडीए विधायकों ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा विधायक "नौकरी के दुश्मन" लिखे मास्क पहनकर सदन पहुंचे और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भी शामिल हुईं। JPSC विवाद: बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की मांग, अध्यक्षों पर FIR दर्ज करने की उठाई मांग
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने JPSC और JSSC के अध्यक्षों तथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मरांडी ने पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यह केवल भाजपा नहीं, बल्कि झारखंड के लाखों युवाओं और जनता की मांग है। JPSC विवाद: JPSC धांधली मामले में अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी तो जेन-जी ग्रुप पहुंचेगा झारखंड : महेंद्र प्रसाद मंडल
Published On
By Suman Kumari
JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी आमरण अनशन के दौरान छात्र नेता महेंद्र प्रसाद मंडल ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि अभ्यर्थियों की मांगें नहीं मानी गईं तो देशभर का Gen-Z Group झारखंड पहुंचकर आंदोलन का समर्थन करेगा। उन्होंने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने, JPSC-JSSC में सुधार, कथित दोषियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच और लंबित परीक्षाओं का पारदर्शी कैलेंडर जारी करने की मांग दोहराई। JPSC Politics: झारखंड विधानसभा के बाहर NDA का हंगामा, JPSC-JSSC और CGL की CBI जांच की मांग
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए विधायकों ने विधानसभा के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने JPSC, JSSC और CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की भी मांग की गई। JPSC विवाद:JPSC-JSSC विवाद पर जयराम महतो का सरकार पर हमला, 14वीं JPSC PT रद्द करने की मांग
Published On
By Suman Kumari
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन डुमरी विधायक जयराम महतो ने JPSC और JSSC CGL परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने 14वीं JPSC PT परीक्षा रद्द करने, JSSC CGL परीक्षा की निष्पक्ष जांच कराने और परीक्षा एजेंसी TDPL की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। जयराम महतो ने कहा कि यदि सरकार इन मांगों पर कार्रवाई करती है तो छात्र आंदोलन स्थगित हो सकता है। JPSC विवाद: JPSC-JSSC भर्ती आंदोलन तेज, 10 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान
Published On
By Suman Kumari
रांची में JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती महाअभियान के तहत छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। भारी बारिश के बावजूद हजारों छात्र धरना स्थल पर डटे रहे और अल्बर्ट एक्का चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान इनोवेटर सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत कर आंदोलन और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। Jharkhand Politics: विधानसभा में गूंजेगा JPSC-JSSC मामला, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा
Published On
By Suman Kumari
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की CBI जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की। Deoghar News: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर भाजयुमो का समाहरणालय घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग
Published On
By Susmita Rani
देवघर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर JPSC, JSSC, CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। Hazaribagh News: परीक्षाओं में धांधली एवं अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Published On
By Susmita Rani
हजारीबाग में भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने जेपीएससी, जेएसएससी-सीजीएल, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। 




