Deoghar News: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर भाजयुमो का समाहरणालय घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग

देवघर समाहरणालय के समक्ष भाजपा युवा मोर्चा ने किया धरना-प्रदर्शन

Deoghar News: JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर भाजयुमो का समाहरणालय घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग
देवघर समाहरणालय के समक्ष भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के विरोध में प्रदर्शन करते भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता।

देवघर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने झारखंड की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के विरोध में समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशीष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर JPSC, JSSC, CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

देवघर:  झारखंड में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने शनिवार को देवघर समाहरणालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

धरना-प्रदर्शन के उपरांत राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) सीजीएल तथा उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित धांधली और भ्रष्टाचार के आरोपों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की गई।

Jharkhand Govt Ad
सभा को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष दुबे ने कहा कि झारखंड का युवा अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए संघर्ष करने को विवश है। उन्होंने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं को लेकर उठ रहे सवालों पर राज्य सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परीक्षा में अनियमितता या भ्रष्टाचार हुआ है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों को कठोर दंड मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं के अधिकारों और उनके भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा।

धरना-प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष पंकज सिंह भदौरिया, जिला मंत्री मनोज मिश्रा एवं संतोष मुर्मू के अलावा रमेश गुड्डू, संजय गुप्ता, अमरजीत दुबे, तूफान महाथा, सौरभ पाठक, अमृत मिश्रा, राहुल पाठक, प्रमोद कुमार, महेंद्र मौर्य, दिगंबर पांडेय, सुनील कुमार यादव, हरिओम शरण, मनोहर चौधरी, जय प्रकाश, दशरथ दास, त्रिभुवन, पप्पू यादव, रमेश चौधरी, रमेश कुमार गुप्ता, सुनील गुप्ता, विक्रम पंडित, योगेश यादव, लखन मंडल, अमरनाथ गुप्ता, गुमान मंडल, भास्कर कुमार, सुबोध लाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: श्रावणी मेला में कांवरियों के लिए बाघमारा और कोठिया में बनी भव्य टेंट सिटी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा का किया अनावरण
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार