Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन

राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार

Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
(देवघर श्रावणी मेला उद्घाटन)

देवघर के राजकीय श्रावणी मेला 2026 में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और आधुनिक अनुभव देने के उद्देश्य से शिवलोक परिसर में 10 वर्चुअल रियलिटी (VR) शिविरों का उद्घाटन किया गया। उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया और एसपी प्रवीण पुष्कर द्वारा शुरू की गई इस पहल के जरिए श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास और पौराणिक गाथाओं को सजीव रूप में देख सकेंगे।

देवघर: विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 में इस बार श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव के साथ आधुनिक तकनीक का भी अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। बाबा नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और दिव्य अनुभूति प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को शिवलोक परिसर में वर्चुअल रियलिटी (VR) शिविर का शुभारंभ किया गया।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया एवं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने संयुक्त रूप से इस अभिनव पहल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त सुलोचना मीना, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Jharkhand Govt Ad
शुभारंभ के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला 2026 कई मायनों में विशेष है और इसमें आधुनिक तकनीक का व्यापक उपयोग किया जा रहा है। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने के लिए लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में मेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कुल 10 वर्चुअल रियलिटी शिविर स्थापित किए गए हैं।

VR तकनीक के माध्यम से श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पौराणिक इतिहास, शिवलिंग स्थापना की कथा, देवघर की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत तथा राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सजीव और आकर्षक रूप में प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन का मानना है कि यह पहल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का नया आयाम प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें: Deoghar News:रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी के निर्देश पर RPF-GRP का बड़ा अभियान, अवैध पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई

मेला क्षेत्र में शिवलोक परिसर में दो, शिवगंगा में दो, जलसार में एक, खिजुरिया में एक, देवघर रेलवे स्टेशन में एक, जसीडीह रेलवे स्टेशन में एक, बाघमारा बस स्टैंड में एक तथा कोठिया बस स्टैंड में एक VR शिविर स्थापित किया गया है। श्रावणी मेले में शुरू की गई यह तकनीकी पहल श्रद्धालुओं को बाबा धाम की महिमा, इतिहास और देवघर की गौरवशाली विरासत से जोड़ने का एक अभिनव प्रयास माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Deoghar News: पहली सोमवारी पर देवघर डीसी का तड़के निरीक्षण, बाबा धाम की व्यवस्थाओं की समीक्षा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन Dhanbad News: बीसीसीएल और एमएसई विक्रेताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए बरोरा में हुआ सम्मेलन
Pakur News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा व विधायक बसंत सोरेन ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत
Dumka News: विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर बीएलओ और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण
Deoghar News: जेएलकेएम ने समाहरणालय के समक्ष दिया धरना, जेपीएससी-जेएसएससी में धांधली का आरोप
Deoghar News: श्रावणी मेले में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 65 खाद्य नमूनों की हुई जांच
Deoghar News: मधुपुर एसडीओ राजीव कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर शिक्षकों संग की बैठक
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा का किया अनावरण
Deoghar News: श्रावणी मेले में तकनीक का संगम, डीसी सौरभ कुमार भुवानिया ने किया VR शिविर का उद्घाटन
Deoghar News: सावन के दूसरे दिन बाबा धाम में उमड़ा जनसैलाब, 105 किमी पैदल चलकर पहुंचे लाखों कांवरिये
Shravani Mela 2026: पहली सोमवारी पर सूचना सह सहायता केंद्र और मातृत्व विश्राम गृह बने श्रद्धालुओं का सहारा
Hazaribagh News: पदमा ओपी पुलिस ने अभियान चलाकर तीन फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार