खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद
ट्रेलर मालिक-सह-चालक और खलासी गिरफ्तार
खूंटी पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल पुल के पास एक 18 चक्का ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रेलर मालिक-सह-चालक बूटा सिंह और खलासी शिबो मुण्डा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
खूंटी: खूंटी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना क्षेत्र के पेलोल पुल के पास से एक 18 चक्का ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद किया है।
मामले में ट्रेलर मालिक-सह-चालक और खलासी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस द्वारा बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने मंगलवार को पेलोल पुल के समीप खड़े पंजाब नंबर के ट्रेलर ( पीबी 46एम 9811) की तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रेलर से 18.400 किलोग्राम अवैध पीसा हुआ डोडा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.76 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने इस मामले में पंजाब कपूरथला निवासी ट्रेलर मालिक-सह-चालक बूटा सिंह (46 ), और ओडिशा बड़बिल निवासी
खलासी शिबो मुण्डा (45) को गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के अलावा अनुसंधानकर्ता रामदेव यादव, ओम प्रकाश राय, मनोज कच्छप तथा एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


