साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें

जलस्तर 24.68 मीटर दर्ज, चेतावनी रेखा 26.25 मीटर

साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
साहिबगंज में लगातार बढ़ते गंगा के जलस्तर पर प्रशासन की कड़ी नजर, तटीय क्षेत्रों में बाढ़ को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई।

साहिबगंज में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से वृद्धि दर्ज की जा रही है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार जलस्तर 24.68 मीटर तक पहुंच चुका है।

साहिबगंज: जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से तटीय और दियारा इलाकों में दहशत का माहौल है। बिहार के बक्सर से लेकर पश्चिम बंगाल के फरक्का तक गंगा में तेजी से उफान आया है। कोशी जैसी सहायक नदियों में पानी आने के कारण साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।

24.68 मीटर पर पहुंचा जलस्तर

केंद्रीय जल आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते मंगलवार को साहिबगंज में गंगा का जलस्तर 24.68 मीटर दर्ज किया गया। यदि इसी रफ्तार से पानी बढ़ता रहा तो अगले 5 से 6 दिनों में यह चेतावनी रेखा 26.25 मीटर को पार कर सकता है। साहिबगंज में गंगा का खतरे का निशान 27.25 मीटर निर्धारित है।

108 गांवों की 60 हजार आबादी पर खतरा

गंगा तटीय क्षेत्र के लगभग 83 किलोमीटर के दायरे में 108 गांव आते हैं। इन गांवों की 60 हजार से अधिक आबादी हर साल बाढ़ का सामना करती है। जलस्तर बढ़ने से दियारा के निचले हिस्सों और कृषि योग्य जमीनों में पानी घुसने लगा है। इससे किसानों की खड़ी फसलें डूबने के कगार पर हैं। साथ ही मवेशियों के लिए चारे की किल्लत भी शुरू हो गई है।

प्रशासन ने पूरी की तैयारियां

संभावित बाढ़ को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। सदर अंचल के अंचलाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुकीनाथ टुडू ने तटीय और दियारा क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अंचलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए अस्थायी आश्रय स्थल, मवेशियों के चारा और राहत सामग्री के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है। बाढ़ की स्थिति बनते ही प्रभावित लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों से गंगा के जलस्तर पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। राहत और बचाव दल को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: CAG रिपोर्ट में खुलासा: साहिबगंज में अधूरे दस्तावेजों पर 11 पत्थर खनन पट्टे आवंटित

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

बरहरवा को मिलेगा 220 केवी पावर ग्रिड, 90 करोड़ की बड़ी परियोजना बरहरवा को मिलेगा 220 केवी पावर ग्रिड, 90 करोड़ की बड़ी परियोजना
जेपीएससी मेन्स परीक्षा तत्काल स्थगित हो, निष्पक्ष जांच के बाद ही नई अधिसूचना जारी हो: संजय मेहता
सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधारने को डॉ. मुकेश को मिली नई जिम्मेदारी
बरहरवा के 4 बीएलओ ने तय समय से पहले पूरा किया SIR-2026 का कार्य
जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण: पाकुड़िया के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दूभर
विश्व कप जीत के बाद भावुक हुए पेड्री और दानी ओल्मो, बोले- यह सफलता पूरे स्पेन की
साहिबगंज में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ा, किसानों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
संसद में हंगामे के चलते दोनों सदनों की कार्रवाई 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का ‘ब्लैक डे’ प्रदर्शन
खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेलर से 18.4 किलो अवैध डोडा बरामद
आकाशीय बिजली गिरने से पिता- पुत्र की मौत, महिला जख्मी
रामगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
गिरिडीह में नई नियुक्ति, कृष्ण मुरारी शर्मा संभालेंगे विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी