गिरिडीह में नई नियुक्ति, कृष्ण मुरारी शर्मा संभालेंगे विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी
उपायुक्त, एसपी और डीडीसी को भेजी गई नियुक्ति की सूचना
गिरिडीह विधायक एवं झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद कृष्ण मुरारी शर्मा ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने झामुमो गिरिडीह के जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है । इसके लिए उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया है।
शर्मा ने कहा कि जो विश्वास और भरोसा उन पर माननीय मंत्री जी ने जताया है उस पर वो खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। कहा कि जो दायित्व मुझे सौंपा गया है उसका मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करूंँगा। नियुक्ति संबंधी पत्र उपायुक्त गिरिडीह, पुलिस अधीक्षक गिरिडीह और उप विकास आयुक्त गिरिडीह को दी गई है।
उन्होंने विधायक प्रतिनिधि नियुक्त करने के लिए झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह को भी धन्यवाद दिया है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


