सोनम वांगचुक के बाद अब अभिजीत दिपके बैठेंगे भूख हड़ताल पर, 20 जुलाई को मार्च का ऐलान
CJP संस्थापक ने भूख हड़ताल की घोषणा की
जंतर-मंतर से पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को हटाए जाने के बाद CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलन के अगले चरण का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च हर हाल में निकाला जाएगा और वह स्वयं भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
संवाददाता, सुमन कुमारी
नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है। सीजेपी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 20 जुलाई को प्रस्तावित मार्च हर हाल में निकाला जाएगा। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सोनम वांगचुक के बाद अब वह स्वयं भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
https://www.instagram.com/reel/Da68-aoC1M1/?igsh=bm40eW51cm04bDh3


अपने संबोधन के दौरान दीपके भावुक भी नजर आए। उन्होंने केंद्र सरकार की कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई का मार्च निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित किया जाएगा और आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।
हालांकि, दिल्ली पुलिस या केंद्र सरकार की ओर से अभिजीत दीपके के इन आरोपों और बयानों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


