जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण: पाकुड़िया के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील, आवागमन हुआ दूभर
पिपवा रोड के पास बने बड़े-बड़े गड्ढों से दुर्घटना का खतरा बढ़ा
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से जर्जर बनी हुई है। पिपवा रोड के पास बड़े-बड़े गड्ढों के कारण राहगीरों, वाहन चालकों, स्कूली बच्चों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पाकुड़: प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा चौक से ताली जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। दुमका और काठीकुंड को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी है, लेकिन जिम्मेदार विभाग और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है।
सड़क की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गनपुरा से ताली के बीच, विशेषकर पिपवा रोड के पास, जगह-जगह बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। हालात ऐसे हैं कि समझना मुश्किल हो गया है कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए पिपवा रोड सहित पूरी सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को इस नारकीय सफर से राहत मिल सके।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


