स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत INS मालवन भारतीय नौसेना में शामिल, समुद्री सुरक्षा होगी और मजबूत
कारवार नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना में शामिल हुआ माहे श्रेणी का दूसरा युद्धपोत
भारतीय नौसेना ने कारवार नौसैनिक अड्डे पर स्वदेशी पनडुब्बी रोधी युद्धपोत आईएनएस मालवन को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। माहे श्रेणी का यह दूसरा युद्धपोत 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी तकनीक से कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में तैयार किया गया है।
नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर आईएनएस मालवन को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। माहे श्रेणी का यह दूसरा पनडुब्बी रोधी युद्धपोत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' अभियान के तहत निर्मित किया गया है। इसके शामिल होने से नौसेना की समुद्री सुरक्षा और पनडुब्बी रोधी क्षमता और मजबूत होगी।
यह युद्धपोत विशेष रूप से उथले तटीय क्षेत्रों में दुश्मन की पनडुब्बियों, अंडरवाटर ड्रोन तथा समुद्री घुसपैठियों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें अत्याधुनिक सोनार प्रणाली, लाइटवेट टॉरपीडो तथा पनडुब्बी रोधी रॉकेट लॉन्चर लगाए गए हैं।


समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पश्चिमी नौसेना कमान के प्रमुख वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड के प्रतिनिधि, नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी तथा अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


