भाजपा अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कर रही राष्ट्रीय ड्रामा, कांग्रेस कार्यालय घेराव राजनीतिक प्रपंच : कांग्रेस
राकेश सिन्हा बोले- जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास
भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस कार्यालयों के घेराव के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी नाकामियों, महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और किसानों के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए राजनीतिक प्रपंच कर रही है।
रांची: भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में कांग्रेस कार्यालयों के घेराव के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यालयों का घेराव कोई जनआंदोलन नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की विफलताओं, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों से लोगों का ध्यान भटकाने का राजनीतिक प्रयास है।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बुधवार को कहा कि पिछले 12 वर्षों से केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और रोजगार जैसे मुद्दों पर जवाब देने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता के सवालों से बचने के लिए भाजपा विपक्ष को निशाना बना रही है।


कांग्रेस ने भाजपा से महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की आय, युवाओं को रोजगार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर जवाब देने की मांग की। पार्टी का आरोप है कि भाजपा इन सवालों से ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस कार्यालयों के घेराव जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा विपक्ष को दबाने और राजनीतिक प्रतिशोध की राजनीति करने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने कहा कि वह संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
प्रदर्शन में सुनील सहाय, राकेश सिन्हा, लाल किशोर नाथ शाहदेव, एम. तौसीफ, सोनाल शांति, सुरेंद्र सिंह, आभा सिन्हा, राजन वर्मा, विजय शंकर नायक, राजेश सिन्हा 'सनी', अख्तर अली समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


