पाकुड़ के रेल यात्रियों को मिल सकती है बड़ी राहत, नई मेमू ट्रेन और काजीरंगा एक्सप्रेस ठहराव पर रेलवे का सकारात्मक संकेत
ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन ने महाप्रबंधक से की मुलाकात
ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर पाकुड़ और संताल परगना के रेल यात्रियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने नई मेमू ट्रेन शुरू करने, काजीरंगा एक्सप्रेस का पाकुड़ स्टेशन पर ठहराव, रेलवे फाटक पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण और स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की।
पाकुड़: ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर पाकुड़ सहित संताल परगना के रेल यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने पाकुड़ से नई मेमू ट्रेन चलाने, काजीरंगा एक्सप्रेस का पाकुड़ स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने, रेलवे फाटक पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी।


यात्रियों ने भी रेलवे के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए जल्द ठोस निर्णय की उम्मीद जताई।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


