Pakur
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 सितंबर को वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी
Published On
By Mohit Sinha
झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 5 सितंबर को राज्य के पांच जिलों देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में बारिश के साथ गर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे में पाकुड़िया में 61.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। Pakur News: जटाधारी शिव मंदिर में फिर चोरी, ताला तोड़कर दानपेटी की नगदी ले उड़े चोर, सुरक्षा पर सवाल
Published On
By Anshika Ambasta
पाकुड़ शहर के राजापाड़ा स्थित प्रसिद्ध जटाधारी शिव मंदिर में रविवार रात एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। चोर मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। सोमवार सुबह पुजारी के मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मंदिर में पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है। Pakur News: चार आश्रितों को मिली सरकारी नौकरी, डीसी मेघा भारद्वाज ने बांटे नियुक्ति पत्र
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ जिले में अनुकंपा नियुक्ति के तहत चार परिवारों को नई उम्मीद मिली है। समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने मृत सरकारी सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सौंपे। Pakur News: गनपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सहिया दीदियों की मासिक बैठक, स्वास्थ्य योजनाओं और टीकाकरण की हुई समीक्षा
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़िया प्रखंड के गनपुरा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सैयां दीदियों की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था, संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण और स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गई। Pakur News: भारी व्यावसायिक वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, करीब 80 हजार रुपये का ई-चालान निर्गत
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ में जिला प्रशासन के निर्देश पर परिवहन, खनन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने भारी व्यावसायिक वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। पाकुड़ शहर से अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग पर हुई कार्रवाई के दौरान माइनिंग चालान, ओवरलोडिंग, तिरपाल, नंबर प्लेट, हाई बीम लाइट, प्रेशर हॉर्न और ड्राइविंग लाइसेंस समेत कई मानकों की जांच की गई। Crime News: पाकुड़ में ‘ऑपरेशन जीवन’ का बड़ा एक्शन, 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार; 2.865 किलो गांजा जब्त
Published On
By Suman Kumari
अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन जीवन’ के तहत पाकुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनुदीप सिंह के निर्देशन में गठित विशेष छापेमारी दल ने पाकुड़िया और महेशपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। Pakur News: विश्व आदिवासी दिवस पर पाकुड़िया में सिद्धू-कान्हू को नमन, शहीदों के संघर्ष को किया याद
Published On
By Mohit Sinha
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पाकुड़ के पाकुड़िया प्रखंड में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोगलाबाध स्थित सिद्धू-कान्हू चौक और तलवा स्थित अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम में पाकुड़िया के बीडीओ सोमनाथ बनर्जी और थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने शहीदों को नमन किया। Pakur Crime News: लिट्टीपाड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Mohit Sinha
पाकुड़ पुलिस ने लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के करनघाटी गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। मौके से भारी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री, स्प्रिट, खाली बोतलें, स्टीकर और तैयार शराब बरामद की गई। Politics News: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पाकुड़ एसपी ने दी श्रद्धांजलि
Published On
By Mohit Sinha
दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर पाकुड़ के शहरकोल स्थित पुराने डीसी मोड़ पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने माल्यार्पण कर झारखंड आंदोलन, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए शिबू सोरेन के योगदान को नमन किया। Pakur News: ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पाकुड़ पुलिस ने लौटाए 28 गुमशुदा मोबाइल, लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 28 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इस अभियान में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल की अहम भूमिका रही, जिसके माध्यम से IMEI नंबर के जरिए मोबाइलों को ट्रैक और ब्लॉक किया गया। पाकुड़िया, महेशपुर, नगर, मुफस्सिल, अमड़ापाड़ा, लिट्टीपाड़ा समेत कई थाना क्षेत्रों से मोबाइल बरामद किए गए। पाकुड़ पुलिस को बड़ी सफलता: महिला हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Published On
By Susmita Rani
लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शामपुर गांव में महिला की हत्या के मामले का पाकुड़ पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी हथीया हेम्ब्रम (55) को तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून लगी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई। पाकुड़ शहर के लिए गौरव का क्षण: दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की भव्य प्रतिमा स्थापना की तैयारी तेज
Published On
By Susmita Rani
पाकुड़ शहर में झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता एवं झामुमो संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी तेज हो गई है। जिला प्रशासन और झामुमो नेताओं ने संयुक्त निरीक्षण के बाद परिषदन भवन के पास स्थित पुराना डीसी मोड़ को प्रतिमा स्थल के रूप में अंतिम रूप दिया है। नगर प्रशासन द्वारा डीपीआर और ब्लूप्रिंट तैयार किया जा रहा है, जिसमें सौंदर्यीकरण, यातायात सुरक्षा और जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। 