राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को एक साथ चलना होगा: हेमंत सोरेन

सीएम ने साहेबगंज एवं पाकुड़ जिला को दी बड़ी सौगात

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी को एक साथ चलना होगा: हेमंत सोरेन
कार्यक्रम में शामिल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं साथ में विधायक कल्पना सोरेन.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण.

साहिबगंज/पाकुड़: यहां के आदिवासी-मूलवासी, किसान, मजदूर, गरीब और वंचित लोगों को सशक्त बनाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है. राज्य की आधी आबादी को हमारी सरकार ने सशक्त करने का काम किया है. अब राज्य के हर पात्र गरीब जरूरतमंद महिलाओं के खाते में प्रति माह 2500 रुपए की सम्मान राशि पहुंचेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को दी जाने वाली सम्मान राशि को हमारी सरकार ने 1 हजार रुपए से बढ़ाकर 2500 रुपए करने का काम किया है. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज साहेबगंज जिला अंतर्गत बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहीं. मुख्यमंत्री ने कहा कि अबुआ सरकार के दोबारा गठन के बाद आज मैं आप सबके बीच आया हूँ. आप ने इस चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अबुआ सरकार को चुनने का कार्य किया. इसके प्रति मैं आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ.

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लोग हो रहें लाभान्वित

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से संपन्न होने के बावजूद भी यहां के आदिवासी-मूलवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहा. हमारी सरकार की गठन के बाद से ही हम लगातार प्रदेश वासियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं, इसी क्रम में हमारी सरकार ने कई महत्वकांक्षी जन कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है. एक-एक लोगों तक सरकार के विभिन्न योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है. अधिक से अधिक राज्यवासी योजनाओं से लाभान्वित हो इसी उद्देश्य के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है.

हमारी सरकार गाँव से चलने वाली सरकार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार गाँव से चलने वाली सरकार है. यहां के गरीब, मजदूर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जरूरत के अनुरूप विकास की लकीर खींची जा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आपसभी के उम्मीद, आकांक्षा और को टूटने नहीं दूंगा. हमारी सरकार विकास की नई गाथा लिखकर इस राज्य को अग्रणी राज्यों के श्रेणी में लाकर खड़ा करेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से यह कामना करता हूं कि आने वाला नववर्ष प्रत्येक राज्य वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, उन्नति, वैभव एवं खुशहाली लेकर आए.

मुख्यमंत्री ने दी ये सौगात

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने साहेबगंज जिले को लगभग 24784.550 लाख रूपए की विभिन्न योजनाओं की दी सौगात. जिसमें कुल 224 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. जिसमें 53 योजनाओं का उद्घाटन एवं 171 योजनाओं का शिलान्यास हुआ. वहीं पाकुड़ जिला को लगभग 10084.879 लाख रूपए की विभिन्न योजनाओं की दी सौगात. जिसमें कुल 107 विकास योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया. जिसमें 34 योजनाओं का उद्घाटन एवं 73 योजनाओं की रखी आधारशिला.

Read More.. Pakur News: पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली भागने की योजना नाकाम

ये गणमान्य रहे मौजूद

इस अवसर पर विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक मो० ताजुद्दीन, विधायक धनंजय सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू, संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त लालचंद डाडेल, जिले के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें.

Read More.. Pakur News: जुली हेंब्रम की माता सुभाषिनी सोरेन का लखीपोखर में अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Edited By: Subodh Kumar

Latest News

Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Ranchi News: दहेज की आग में बुझी ज़िंदगी, अब कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा
डिप्टी CM बनने से क्यों पीछे हटे निशांत? नई सरकार के बाद दिया बड़ा संकेत ... 'पिताजी के…'
Dumka News: सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में स्नेहा कुमारी नें किया प्रखंड का नाम रौशन 
"उल्टा लटका के सीधा करेंगे" अमित शाह की 5 मई के बाद कार्रवाई की चेतावनी, बंगाल में गरमाई राजनीति
Hazaribagh News: कलयुग में भी अटूट आस्था: झारखंड का मंडा पर्व चौंका देता है दुनिया को
सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर बजरंगी महतो ने दी बधाई, विकास को नई गति मिलने की उम्मीद
Hazaribagh News: किड्स जोन स्कूल का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने किया कमाल
Sahebganj News: 17 अप्रैल से शुरू होगा भव्य श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ, 251 कन्याओं की शोभायात्रा बनेगी आकर्षण
Bokaro News: लापता महिला और बच्चियों की तलाश खत्म, लेकिन कहानी में ट्विस्ट
Hazaribagh News: छड़वा डैम में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बरामद, इलाके में हड़कंप
"मेरी 2 बच्चीयां जिंदा जल गई"... लखनऊ की भीषण आग में उजड़ गए सैकड़ों घर, अब भी कई लोगों की तलाश
Giridih News: महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम: नारी शक्ति वंदन अधिनियम
Advertisement