भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

सुरक्षा और चेतावनी: युवा मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत

भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने  नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम

भालूबासा, पूर्वी सिंहभूम में 21 वर्षीय युवक ने नशे की कमी के कारण आत्महत्या की; परिवार और पुलिस ने जांच शुरू की।

पूर्वी सिंहभूम:  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूबासा स्थित हरिजन बस्ती में नशे की लत एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। नशे की खुराक नहीं मिलने से मानसिक रूप से परेशान युवक ने अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय प्रेम मुखी के रूप में हुई है। बताया गया कि प्रेम मुखी लंबे समय से नशे का आदी था और नशे की खुराक न मिलने पर वह अत्यधिक बेचैन और मानसिक तनाव में रहता था। इसी मानसिक स्थिति में उसने कमरे के भीतर जाकर फांसी लगा ली।

घटना के समय घर पर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब लोगों ने घर के अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका हुआ था। इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजन उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के पिता प्रदीप मुखी ने बस्ती में बढ़ते नशे के प्रचलन पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इलाके में ब्राउन शुगर, गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी चपेट में बड़ी संख्या में युवा आ रहे हैं। नशे की खुराक न मिलने पर कई युवक मानसिक रूप से असंतुलित हो जाते हैं और पूर्व में भी ऐसी परिस्थितियों में आत्महत्या की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

यह घटना एक बार फिर क्षेत्र में युवाओं के बीच बढ़ते नशे और उसके खतरनाक व घातक परिणामों को उजागर करती है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ