Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त

फाइलेरिया रोकथाम के लिए दवा सेवन पर जोर

Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
उपायुक्त अजय नाथ झा (फाइल फोटो)

समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उपायुक्त अजय नाथ झा ने फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए-2026 अभियान का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मल्टी मीडिया के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने और छूटे क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर दवा खिलाने पर जोर दिया।

बोकारो : समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए-2026) अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा ने निर्देश दिया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभियान आमजन के बेहतर स्वास्थ्य से जुड़ा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

जन-जागरूकता के लिए मल्टी मीडिया का अधिकतम उपयोग करें

उपायुक्त ने कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन अत्यंत आवश्यक है। आम जनता को “दवा क्यों खाएं?” इसका स्पष्ट संदेश देने के लिए मल्टी मीडिया का अधिक से अधिक उपयोग किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि दवा खाते हुए पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों के बैनर और पोस्टर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएं, ताकि लोगों में विश्वास बढ़े और वे स्वेच्छा से दवा का सेवन करें।

समाज में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका

उपायुक्त ने चिकित्सकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि समाज में उनकी जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। आम जनता के बेहतर स्वास्थ्य की देखरेख के लिए चिकित्सक प्रेरक की भूमिका निभाएं और स्वयं आगे बढ़कर लोगों को दवा सेवन के प्रति जागरूक करें।

छूटे हुए क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से चलाएं अभियान

समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ क्षेत्रों में लक्ष्य की प्राप्ति शेष है। इस पर उपायुक्त ने जिला भी.वी.डी. पदाधिकारी डॉ. रेणु भारती को निर्देश दिया कि छूटे हुए क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर सभी लोगों को दवा खिलाना सुनिश्चित करें। घर-घर संपर्क कर शेष लाभुकों तक पहुंचने की रणनीति तैयार की जाए।

यह भी पढ़ें Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल

10 मार्च तक बढ़ी अवधि का अधिकतम लाभ उठाएं

ज्ञात हो कि 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित एमडीए अभियान की तिथि बढ़ाकर 10 मार्च 2026 तक कर दी गई है। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि बढ़ी हुई अवधि का अधिकतम उपयोग करते हुए शेष लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करें।

यह भी पढ़ें Bokaro News : भोलू पासवान चास मेयर तो निर्मला फुसरो नप अध्यक्ष निर्वाचित

बैठक में जिला भी.वी.डी. पदाधिकारी डॉ. रेणु भारती ने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक आयोजित फाइलेरिया रोकथाम एवं नियंत्रण (एमडीए-2026) अभियान के दौरान जिले के 24,23,681 लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य था, जिसमें 88.75 प्रतिशत लोगों को दवा खिलाई जा चुकी है। शेष लक्ष्य प्राप्त करने की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें Dhanbad News : बेलगड़िया टाउनशिप में स्किल ट्रेनिंग के लिए प्री-बिड मीटिंग संपन्न

बैठक में सिविल सर्जन डॉ. ए.बी. प्रसाद, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. एन.पी. सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा, डॉ. सेलिना टुडू, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जेएसएलपीएस डीपीएम, सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 
Sahebganj News : रमज़ान के मौके पर सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन, विधायक निसात आलम होंगी मुख्य अतिथि
Bokaro News: डीसी ने बटन क्लिक कर आरटीई नामांकन पोर्टल का किया शुभारंभ
Dhanbad News : रिलीज हुई फिल्म ‘नुक्कड़ नाटक’, स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को मिला मंच
Dhanbad News : एंटी क्राइम चेकिंग अभियान में 1248 वाहनों की जांच