सिमडेगा में लोकतंत्र के उत्सव को अधिकारियों और मतदाताओं ने बनाया यादगार
मेडिकल टीम, पुलिस बल और मजिस्ट्रेट रहे पूरी तरह सतर्क
सिमडेगा नगर निकाय चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारी, कर्मी, पुलिस बल, बीएलओ, आंगनवाड़ी सेविकाएं, स्वास्थ्यकर्मी, मीडियाकर्मी, अभ्यर्थी और मतदाताओं ने निष्ठा और प्रतिबद्धता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया। मतदान केंद्रों को विभिन्न सामाजिक विषयों पर थीम आधारित सजावट से आकर्षक बनाया गया था।
सिमड़ेगा : राज्य निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में सिमडेगा नगर निकाय चुनाव में सम्मिलित सभी पदाधिकारी , कर्मी , बीएलओ, पीठासीन पदाधिकारी , पोलिंग पार्टीज़ के सदस्य , पुलिस अधिकारी , जवान, आंगनवाड़ी सेविकाएँ, स्वास्थ्यकर्मी, नगर परिषद के कर्मी, वाहन चालक, चौकीदार , होमगार्ड्स, मीडियाकर्मी , अभ्यर्थी और मतदाता सभी ने अत्यंत निष्ठा और प्रतिबद्धता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है तथा सिमडेगा नगरवासियों के लोकतंत्र के उत्सव को और अधिक आकर्षक बनाया है ।

•सेल्फी प्वाइंट्स ने मतदान के उमंग को यादगार बनाया और मतदाताओं ने इन क्षणों को कैमरे में सहेज लिया ।
•सभी केंद्रों पर रैंप और व्हील चेयर की उपलब्धता ने निःशक्त व्यक्तियों को भी मतदान केंद्र पर बिना झिझक आने के लिए प्रेरित किया ।
•वृद्धों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सुविधा प्रदान की गई थी जिससे उन्हें बिना किसी असुविधा के मतदान का अनुभव प्राप्त हुआ ।
• बीएलओ /बी एल ओ पर्यवेक्षकों ने मतदाता सूची के विखंडीकरण का कार्य अत्यंत निष्पक्षतापूर्वक डोर टू डोर भ्रमण करते हुए अत्यंत सावधानी और गंभीरता से किया जिससे मतदाताओं के बीच कोई भ्रम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई ।
•आंगनवाड़ी सेविकाओं ने मोबाइल डिपॉज़िशन का कार्य अत्यंत सहजता और कुशलता से किया ।
•सभी मतदान केंद्रों पर मेडिकल टीम की सक्रिय उपस्थिति ने पोलिंग टीम और मतदाताओं को काफ़ी आश्वस्त रखा ।
•मतदान केंद्रों पर क्यू मैनेजमेंट में चौकीदारों और होमगार्ड्स ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी ।
•पुलिस बल और मजिस्ट्रेट लगातार चौकस और सन्नद्ध रहे तथा किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी ।
•मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों के ठहरने की त्रुटिहीन व्यवस्था थी । उनके लिए पर्याप्त संख्या में गद्दे, बेडशीट्स, तकिये और कंबल , शौचालय, पेयजल और भोजन की समुचित एवं त्रुटिहीन व्यवस्था सुनिश्चित करने में नगर परिषद के बूथ प्रभारियों ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई ।
• मतदान कर्मियों के डिस्पैच और रिसीविंग के समय भी भोजन सहित अत्यंत सुव्यवस्थित आयोजन किया गया था जिसके कारण उन्हें कोई असुविधा नहीं हुई ।
• पोलिंग टीम, पुलिस टीम और वाहन चालकों के लिए ड्राई राशन उपलब्ध कराया गया था ताकि वे निश्चिंत होकर मतदान की प्रक्रिया में भाग ले सकें ।
• मीडियाकर्मियों ने जिला प्रशासन के प्रयासों को जनता तक पहुंचाने का कार्य बख़ूबी किया और उन्हें प्रेरित करने में सहयोग किया ।
• अभ्यर्थियों और उनके एजेंट्स ने राज्य निर्वाचन आयोग के अनुदेशों का पालन किया और सामान्यतः कोई समस्या उत्पन्न नही होने दी ।
•सिमडेगा नगर परिषद के जागरूक मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुनाव को सफल बनाया ।
आपके उल्लेखनीय योगदान और समर्पण के लिए मैं आप सबको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ । मुझे विश्वास है कि मतगणना कार्य में भी आप इसी प्रकार अनुशासन और निष्ठा का परिचय देंगे ।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
