साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 60.65% मतदान
जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को दिया गया धन्यवाद
नगरपालिका निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को साहिबगंज जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने बताया कि साहिबगंज नगर परिषद में 60.65%, राजमहल नगर पंचायत में 68.95% तथा बरहरवा नगर पंचायत में 75.23% मतदान दर्ज किया गया।
साहिबगंज : नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को संपन्न हुए मतदान के संबंध में निर्वाची पदाधिकारी (अध्यक्ष), नगर परिषद साहिबगंज सह अपर समाहर्ता साहिबगंज गौतम कुमार भगत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जानकारी दी कि साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर पंचायत एवं बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशासन द्वारा की गई व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्थाओं के कारण मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से संचालित हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। अपराह्न 07:00 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार—
- साहिबगंज नगर परिषद क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 60.65% हुआ।
- राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 68.95% हुआ।
- बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 75.23% हुआ।

उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सेक्टर पदाधिकारियों, मतदान कर्मियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में सभी की सहभागिता सराहनीय रही है।
