घोड़े पर Blinkit बैग लेकर निकले बुजुर्ग, राजस्थान का देसी डिलीवरी वीडियो वायरल

घोड़े पर Blinkit बैग लेकर निकले बुजुर्ग, राजस्थान का देसी डिलीवरी वीडियो वायरल
(एडिटेड इमेज)

जयपुर: राजस्थान की सड़कों पर घोड़े की टापों के साथ ब्लिंकिट का पीला बैग लहराता हुआ नजारा किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा था। एक बुजुर्ग शख्स पारंपरिक पगड़ी और राजस्थानी परिधान में घोड़े पर सवार होकर निकला, पीठ पर ब्लिंकिट का डिलीवरी बैग टंगा हुआ – ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया और देखते ही देखते लाखों व्यूज जमा कर ली।

ये अनोखा दृश्य राजस्थान के किसी ग्रामीण इलाके की सड़क पर रिकॉर्ड किया गया, जहां हरी-भरी खेतों के किनारे कच्ची-पक्की सड़क चल रही है। घोड़े पर सवार बुजुर्ग ने लाल रंग की लगाम थामे आराम से रास्ता तय किया, जबकि बैग पीछे लटक रहा था। वीडियो शेयर करने वाले यूजर कपिल बिश्नोई ने लिखा, "ये राजस्थान हैं प्रधान...!!! युवाओं को घोड़ी चढ़ना नसीब नहीं हो रहा है... और बुजुर्ग घोड़ों पर ऑनलाइन डिलीवरी कर रहे हैं..." ये कैप्शन तो वायरल ही हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं उमड़ पड़ीं। कोई बोला "राजस्थान है, यहां सब मुमकिन", तो कोई हंसते हुए कमेंट किया "ट्रैफिक जाम से बचने का देसी तरीका"। वीडियो को 22 फरवरी को शेयर किया गया और चंद घंटों में दो लाख से ज्यादा व्यूज हो गए। ये नजारा आधुनिक क्विक कॉमर्स और पारंपरिक जीवनशैली का अनोखा मेल दिखाता है, जहां बाइक की जगह घोड़ा और ऐप ऑर्डर के साथ देसी अंदाज।

यह भी पढ़ें Pakur News : उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

कई रिपोर्ट्स में जिक्र है कि राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में सड़कें कच्ची होने से घोड़े का इस्तेमाल आम है, खासकर जहां बाइक फंस जाए। हालांकि ये साफ नहीं कि ये असली ब्लिंकिट डिलीवरी थी या मजाक में बनाया गया वीडियो, लेकिन ये क्विक डिलीवरी कल्चर को नए नजरिए से पेश करता है। पिछले साल ऊंट पर ब्लिंकिट बैग वाला वीडियो भी वायरल हो चुका था, जो दिखाता है कि इंडिया में डिलीवरी का स्वरूप कितना विविध है।

यह भी पढ़ें Koderma News : तालाब में डूबने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन Ramgarh News: बाहा पर्व पर नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 
Koderma News: बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरूकता बढ़ाने का निर्देश
Koderma News: श्री हनुमान जयंती महोत्सव को लेकर अग्रसेन भवन में महत्वपूर्ण बैठक
झारखंड में गरीबों की सरकार या 'शीश महल' का दरबार
Palamu News: सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे: प्रभारी लालजी
ईरान ने बहरीन में इजराइली दूतावास, कतर में एयर बेस को बनाया निशाना
Palamu News: महावीर नवयुवक जनरल दल के नए अध्यक्ष बने मंगल सिंह
Palamu news: हुसैनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्टेशन रोड स्थित होटल से अवैध हथियार के साथ संचालक गिरफ्तार
Palamu News: सुखोई-30 विमान हादसा पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने किया शोक व्यक्त
विशेष राजनीतिक विश्लेषण: जोरहाट की चुनौती – क्या गौरव गोगोई के सामने उतरेंगे हिमंता बिस्वा सरमा?
Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी