खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में बवाल: कराची-इस्लामाबाद में हिंसा, अमेरिकी दूतावास पर हमला
नेशनल डेस्क: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत ने पाकिस्तान को आग के गोले में बदल दिया है। इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में खामेनेई की मौत की खबर फैलते ही कराची, इस्लामाबाद और लाहौर समेत कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे।
कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हजारों प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया। भीड़ ने इमारत के दरवाजे-खिड़कियां तोड़ दीं, आग लगा दी और पुलिस के साथ जबरदस्त झड़पें कीं। एडही फाउंडेशन के प्रवक्ता मुहम्मद अमीन ने पुष्टि की कि सिविल अस्पतालों में कम से कम 8-12 शव लाए गए, ज्यादातर गोलियों से मारे गए, जबकि 20 से ज्यादा घायल हैं।

अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर अलर्ट जारी किया: पाकिस्तान में अमेरिकी नागरिक स्थानीय खबरों पर नजर रखें, भीड़ से दूर रहें। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों को जस्टिफाई करते हुए कहा कि ईरान की लीडरशिप को निशाना बनाया गया, आगे भी कार्रवाई हो सकती है। ईरान ने 40 दिन का शोक घोषित कर दिया है।
https://twitter.com/usembislamabad/status/2028039288047161607?s=20
पाकिस्तानी प्रशासन ने सख्ती बरतने का ऐलान किया, लेकिन शिया संगठनों के मार्च ने आग को हवा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कंसुलेट में आग और तोड़फोड़ साफ दिख रही। अगर हालात नहीं संभले तो बड़े हमले का खतरा मंडरा रहा।
