14 महीने बाद जेल से बाहर आए सैयद अरशद नसर, कहा – न झुकेंगे, न डरेंगे

8 जनवरी 2025 से जेल में बंद थे अरशद

14 महीने बाद जेल से बाहर आए सैयद अरशद नसर, कहा – न झुकेंगे, न डरेंगे
जेल से बाहर आने के बाद सैयद अरशद नसर

साहिबगंज के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सैयद अरशद नसर 14 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। उनके खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों में नियमित जमानत मिलने के बाद वे शेखपुरा जेल से बाहर आए।

साहिबगंज : चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सैयद अरशद नसर के खिलाफ़ जिले के खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू के द्वारा रंगदारी, भयदोहन, ब्लैकमेलिंग, सरकारी संचिका फाड़ने, सरकारी काम में बाधा डालने व एससी-एसटी एक्ट के तहत जिरवाबाड़ी थाना में दर्ज कराए गए दो-दो कांड संख्या- (104/24 तथा 204/24) में झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी के बेंच में विद्वान अधिवक्ता सुधांशु शेखर चौधरी व प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, साहिबगंज अखिल कुमार के न्यायालय में विद्वान अधिवक्ता मोहम्मद तारीक जफर उर्फ मिंटू के द्वारा तथा शेखपुरा थाना कांड संख्या-248/24 में संतोष कुमार तिवारी, प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, शेखपुरा के न्यायालय में विद्वान अधिवक्ता बिनोद कुमार सिंह के द्वारा अरशद की तरफ़ से पैरवी उपरांत न्यायालय के द्वारा नियमित जमानत प्रदान करने के चलते अरशद 14 महीने पर रविवार को शेखपुरा जेल से बाहर निकले।     

विदित हो कि अरशद बीते वर्ष 8 जनवरी से साहिबगंज जेल में बंद थे, जहाँ अरशद द्वारा जेल में व्याप्त भ्रष्टाचार, अत्याचार, कुव्यवस्था, घटिया खान-पान के खिलाफ़ लगातार किए जा रहे आंदोलन के चलते बीते 13 दिसम्बर को अरशद को साहिबगंज जेल से मधुपुर जेल भेज दिया गया था, वहाँ भी अरशद के द्वारा भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ़ आवाज़ उठाने के चलते बीते 26 फरवरी को मधुपुर जेल से शेखपुरा जेल भेज दिया गया। जेल से बाहर आने के बाद प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर अरशद ने सर्वप्रथम न्यायालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा की वह न कभी झुकें हैं और न ही कभी झुकेंगे और न ही कभी डरें हैं और न ही कभी डरेंगे। जेल जाने से उनका मनोबल गिरने के बदले और मजबूत हुआ है। अरशद ने आगे कहा की भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी राजनीतिज्ञ व स्टोन क्रशर, पत्थर, बालू, ईटा, भूमि, कोयला, वन माफियाओं व आसामाजिक तत्वों के खिलाफ उनका संघर्ष और तेज होगा तथा ऐतिहासिक राजमहल पहाड़ व गंगा नदी के संरक्षण व संवर्धन के लिए उनका अभियान अब और जोर पकड़ेगा तथा जल-वायु-ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ़ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।    

साहिबगंज व मधुपुर जेल में बिताए गए पल के बारे में अरशद ने बताया कि अंग्रेज के समय का जेल बेहतर था जबकि आजाद भारत का साहिबगंज जेल व मधुपुर जेल नरक से भी बदतर है, जिसका वह जल्द खुलासा करेंगे। हाई कोर्ट द्वारा उनके खनन कार्यालय में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के बारे में कहा की वे सुप्रीम कोर्ट में जल्द अपील दायर करेंगे। अरशद के जेल से बाहर आने पर भ्रष्ट पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी समेत सफेदपोश नेताओं व आसामाजिक तत्वों व पत्थर माफियाओं व कारोबारियों में दहशत व बेचैनी देखी जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, जागरूक नागरिकों व बुद्धिजीवी वर्ग में खुशी व हर्ष व्याप्त है।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement