Sahebganj News: शिक्षक नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

2022 में शिक्षक नौकरी दिलाने का दिया था झांसा

Sahebganj News: शिक्षक नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

साहिबगंज जिले के Radhanagar Police Station क्षेत्र में शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित आनंद कुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सामेद मोमिन को गिरफ्तार कर लिया।

साहिबगंज: जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में शिक्षक की नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 7 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित आनंद कुमार यादव ने राधानगर थाना पुलिस से लिखित शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सामेद मोमिन को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सामेद मोमिन ने साल 2022 में आनंद कुमार यादव को सरकारी शिक्षक की नौकरी लगवाने का भरोसा दिया था। इस एवज में आरोपी ने आनंद कुमार से कुल 7 लाख रुपये की मोटी रकम वसूल ली थी। लेकिन न तो नौकरी मिली और न ही पैसे वापस किए गए।

राधानगर थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सामेद मोमिन के खिलाफ राधानगर थाना कांड संख्या-101/26 में संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई की और नामजद अभियुक्त सामेद मोमिन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे का अनुसंधान कर रही है।

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म
Giridih News: सरिया में 12 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन, बैठक में बड़ा फैसला
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा पहुंचे अस्पताल, डीपीआरओ के पिता का जाना हाल
गर्लफ्रेंड के घर पर बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, मेन आरोपी अभी भी फरार
Bokaro News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मंदिर, सैकड़ों भक्तों ने किया पूजा-अर्चना
झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू
Sahebganj News: शिक्षक नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
असम में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार, चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र: शिल्पी नेहा तिर्की
Sahebganj News: गुड फ्राइडे पर सांसद विजय हांसदा का संदेश, प्रेम और करुणा अपनाने की अपील
Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान