Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

मजदूरों, रैयतों और स्थानीय लोगों के शोषण का मुद्दा गरमाया

Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान
बोकारो में वेदांता ईएसएल के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा करते कांग्रेस नेता

बोकारो में वेदांता ईएसएल कंपनी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने 27 अप्रैल को विशाल धरना प्रदर्शन और चक्का जाम का ऐलान किया है। जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने कंपनी पर मजदूरों, रैयतों और स्थानीय लोगों के शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।

बोकारो: कांग्रेस पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने बीते गुरुवार को बोकारो परिसदन में प्रेस वार्ता कर वेदांता ईएसएल पर स्थानीय लोगों, मजदूरों और रैयतों के शोषण का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कंपनी विभिन्न हथकंडे अपना कर स्थानीय लोगों को लगातार प्रताड़ित कर रही है।

जिसकी शिकायत उपायुक्त से की गई है। लेकिन कोई ठोस पहल नहीं की गई है ।आगे उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि कंपनी को आम जनहित और सामाजिक जिम्मेदारियां से कोई सरोकार नहीं है उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के पोषक क्षेत्र में वायु, ध्वनि और जल प्रदूषण लागत बढ़ रहा है। जिससे आम जनता ताहिमाम  कर रही है।

आम जनता के समस्या को देखते हुए एवं कंपनियों के मनमानी से तंग आकर कांग्रेस पार्टी ने आगामी 27 अप्रैल को कंपनी के खिलाफ विशाल धरना प्रदर्शन और घेराव आंदोलन करने का निर्णय लिया है। आगे इन्होंने कहा कि वेदांता कंपनी की मनमानी किसी भी कीमत में नहीं चलने देंगे स्थानीय लोगों का शोषण हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

साथ ही इन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत स्थानीय निवासियों को नियोजन देने का प्रावधान सरकार ने की है फिर भी वेदांता कंपनी अपनी मनमानी  रवैया अपनाकर स्थानीय निवासियों का जमीन लेने के बावजूद भी स्थाई नियोजन ना देकर ठेका मजदूर में काम करने को मजबूर विवश करता है। 102 रैयत का जमीन वेदांता कंपनी लेने के बावजूद भी इन रैयतों को स्थाई नियोजन ना देकर इनके मान सम्मान को ठेस पहुंचाकर ठेका मजदूर में काम करने के लिए इनको मजबूर,विवश  करता है।

Read More.. Ranchi News: जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का गरिमामय शुभारंभ

इनका शोषण दोहन करता है जो कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और आगामी 27 अप्रैल को अनिश्चितकालीन वेदांता ईएसएल कंपनी के खिलाफ संपूर्ण चक्का जाम करने का फैसला लिया है। जिसमें कांग्रेस पार्टी के प्रदेश के आला नेता सहित जिला, प्रखंड, पंचायत के कार्यकर्ता नेता शामिल रहेंगे। इन्होंने कहा कि यह चक्का जाम तब तक रहेगा जब तक मजदूरों का शोषण दोहन वेदांता ईएसएल कंपनी बंद नहीं करेगा।

Read More.. Kalpana Soren MP Candidate News: क्या राज्यसभा जाएंगी कल्पना सोरेन? झारखंड की राजनीति में तेज हुई हलचल

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म
Giridih News: सरिया में 12 अप्रैल को भव्य हिंदू सम्मेलन, बैठक में बड़ा फैसला
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा पहुंचे अस्पताल, डीपीआरओ के पिता का जाना हाल
गर्लफ्रेंड के घर पर बॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार, मेन आरोपी अभी भी फरार
Bokaro News: हनुमान जन्मोत्सव पर सजा मंदिर, सैकड़ों भक्तों ने किया पूजा-अर्चना
झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू
Sahebganj News: शिक्षक नौकरी के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
असम में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार, चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र: शिल्पी नेहा तिर्की
Sahebganj News: गुड फ्राइडे पर सांसद विजय हांसदा का संदेश, प्रेम और करुणा अपनाने की अपील
Bokaro News: वेदांता ईएसएल के खिलाफ 27 अप्रैल को चक्का जाम, कांग्रेस का बड़ा ऐलान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान