Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म

ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म

झारखंड के Gola थाना क्षेत्र में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। Murpa Village में एक पुरुष और Banda Village में दो महिलाओं की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। जंगली हाथियों के झुंड ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर तीन लोगों की जान ले ली। मुरपा गांव में एक व्यक्ति और बंदा गांव में दो महिलाओं की मौत के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, मुरपा गांव का एक व्यक्ति रोज की तरह सुबह खेत की ओर निकला था। इसी दौरान अचानक हाथियों का झुंड सामने आ गया। स्थिति को समझने से पहले ही वह उनकी चपेट में आ गया और हाथियों ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

वहीं बंदा गांव में दो महिलाएं सुबह घर के बाहर अपने दैनिक कार्यों में लगी थीं। इसी बीच हाथियों का झुंड वहां पहुंच गया और दोनों को रौंद डाला। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। इस घटना से गांव में चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से क्षेत्र में घूम रहा था। इसकी सूचना कई बार वन विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब इस लापरवाही को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के झुंड को ग्रामीणों दूर खदेड़ दिया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुबह-शाम अकेले बाहर न निकलें और समूह में ही आवागमन करें। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण दहशत के बीच जीवन यापन कर रहे हैं।

Read More.. Dhanbad News: चैत्र नवरात्रि पर बस्ताकोला में 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न

Edited By: Anshika Ambasta
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित  Hazaribagh News: महासमिति के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों ने एसडीपीओ को किया सम्मानित 
Giridih News: गैस की किल्लत महज अफवाह, समाजसेवी अनुज सेठ ने जनता से संयम की अपील की
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
‘धुरंधर 2’ की ताबड़तोड़ कमाई जारी, तीसरे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार, 15वें दिन शानदार कलेक्शन
Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल
Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद
Giridih News: NSS का 7 दिवसीय विशेष शिविर सफल, युवाओं ने दिखाई सामाजिक जिम्मेदारी
Koderma News: नए सत्र की शानदार शुरुआत, मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में परिचयात्मक कार्यक्रम
Pakur News: उपासना मरांडी की पहल रंग लाई, घोषपोखर में लगा 25 KVA ट्रांसफार्मर, लौटी बिजली
लड़की की मौत के बाद थी दफनाने की तैयारी, PCR कॉल के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रोका, हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Sahebganj News: मिट्टी लदे ट्रैक्टर की टक्कर से महिला घायल, ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Ramgarh News: अचानक गांव में घुसे ‘खतरनाक मेहमान’... तीन जिंदगियां पलभर में खत्म

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें