Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल

खेतों में गरजती जेसीबी, उजड़ रही है उपजाऊ कृषि भूमि

Sahebganj News: ओवरलोड वाहनों का आतंक, प्रशासन की कार्यवाही फेल
(फोटो)

साहिबगंज के उधवा प्रखंड में प्रशासन की सख्ती के बावजूद अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोडिंग का खेल बेखौफ जारी है। खनन माफिया जेसीबी मशीनों से कृषि भूमि को नुकसान पहुँचा रहे हैं और सैकड़ों ट्रैक्टरों के जरिए सरकारी राजस्व को चूना लगा रहे हैं। अधिकारियों की संदिग्ध भूमिका और माफियाओं के मजबूत नेटवर्क के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं और आम जनजीवन हादसों के साये में जीने को मजबूर है।

साहिबगंज: जिले के उधवा प्रखंड क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां मिट्टी का अवैध खनन और ओवरलोडिंग का खेल लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा की गई पूर्व कार्रवाई के बावजूद अवैध परिवहन का यह सिलसिला खुलेआम चल रहा है। सूत्रों के अनुसार, कृषि क्षेत्र में जेसीबी मशीन द्वारा मिट्टी का कटान कर सैकड़ों ट्रैक्टरों द्वारा मिट्टी का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध

इस पूरे खेल में जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध है। राधानगर थाना क्षेत्र से अन्य इलाकों की ओर अवैद्य मिट्टी से लदे ओवरलोड वाहन दिन-रात बेरोकटोक गुजर रहे हैं। कटहलबाड़ी, उत्तरी और दक्षिणी पलाशगाछी, प्राणपुर, बेगमगंज जैसे इलाकों से प्रति दिन और प्रति रात्रि भारी वाहन निकलते देखे जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थानीय पुलिस की कार्यवाही के बावजूद इन वाहनों पर कोई प्रभावी रोक देखने को नहीं मिल रही है, जिससे प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण सड़कें जर्जर हो चुकी हैं, दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है।

प्रशासन की अनदेखी या माफियाओं का राज

सवाल उठाना लाजमी है कि आखिर क्यों जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यवाही बार-बार फेल हो रही है। क्या खनन माफियाओं का लोकेटर और सूचना नेटवर्क प्रशासनिक गतिविधियों से ज्यादा तेज है? या सब कुछ जानते हुए भी अनदेखी की जा रही है। चिंताजनक बात यह है कि यह अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोडिंग का खेल सिर्फ एक प्रखंड तक ही सीमित नहीं है, बल्कि जिले का हर प्रखंड इस अवैद्य मिट्टी कारोबार से किसी न किसी रूप से जुड़ा अवश्य है। आवश्यक है कि उच्च अधिकारी मामले का संज्ञान लें और जिम्मेदारों पर ठोस कार्यवाही करें, ताकि कानून का भय दोबारा स्थापित हो सके।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक Hazaribagh News: झंडा चौक पर अभिषेक वर्मा की चाकू मारकर निर्मम हत्या, विधायक प्रदीप प्रसाद ने जताया शोक
Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
विष्णुगढ़ हत्याकांड: आरोपी भीम राम के बहाने भाजपा पर निशाना, क्या अपराधी की कोई पार्टी होती है?
अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं
Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
Sahebganj News: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय विष्णु नोनिया की मौत
Sahebganj News: शोक दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय लोग पहुंचे चर्च
Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद
koderma News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति के सागर में डूबी अभ्रक नगरी
koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म 
Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Bokaro News: स्टील प्लांट का नया शिखर: SMS-II विभाग ने मार्च में 3.45 लाख टन उत्पादन का तोड़ा रिकॉर्ड

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें