Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

सत्र 2018-20 की छात्रा मोना सिन्हा बनीं मुख्य वक्ता

Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में महिला शिक्षा के महत्व पर विशेष व्याख्यान का आयोजन
(फोटो)

कोडरमा स्थित ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एलुमनी एसोसिएशन द्वारा 'महिला शिक्षा' विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। सत्र 2018-20 की पूर्व छात्रा मोना सिन्हा ने मुख्य वक्ता के रूप में महिला शिक्षा के महत्व और समाज में इसकी चुनौतियों पर विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य ने राष्ट्र विकास में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित किया और मोना सिन्हा ने कॉलेज पुस्तकालय को पुस्तकें भेंट कीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक एवं सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन के एलुमनी ऐसोसिएशन के तत्वावधान में विषय - महिला शिक्षा पर विशेष व्याख्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी एड सत्र 2018-20 की एलुमनी मोना सिन्हा ने उक्त विषय पर अपने बहुमूल्य विचार साझा करते हुए वर्तमान समाज में महिला शिक्षा के महत्व, चुनौतियों एवं सशक्तिकरण की भूमिका पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्र एवं समाज के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर एलुमनी मोना सिन्हा ने महाविद्यालय के पुस्तकालय हेतु पुस्तक भेंट की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के बी एड सत्र 2025-27 के सभी प्रशिक्षु एवं एलुमनी एसोसिएशन के समन्वयक सौरभ शर्मा और महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, आंतरिक गुणवता आश्वासन प्रकोष्ठ के समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, संजीत कुमार, सीताराम यादव एवं चुन्नु कुमार आदि उक्त अवसर पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक अनिल दास ने किया।

Edited By: Anjali Sinha
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
विष्णुगढ़ हत्याकांड: आरोपी भीम राम के बहाने भाजपा पर निशाना, क्या अपराधी की कोई पार्टी होती है?
अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं
Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
Sahebganj News: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय विष्णु नोनिया की मौत
Sahebganj News: शोक दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय लोग पहुंचे चर्च
Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद
koderma News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति के सागर में डूबी अभ्रक नगरी
koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म 
Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Bokaro News: स्टील प्लांट का नया शिखर: SMS-II विभाग ने मार्च में 3.45 लाख टन उत्पादन का तोड़ा रिकॉर्ड
Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें