Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद

भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के सहयोग से आयोजन

Giridih News: 3 दिवसीय मुफ्त कृत्रिम अंग शिविर, दिव्यांगों को मिल रही नई उम्मीद

गिरिडीह में रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर और भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वावधान में 3 से 5 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर ‘उम्मीद की किरण’ का आयोजन किया जा रहा है।

गिरिडीह: रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर एवं भगवान महावीर सेवा सदन, कोलकाता के संयुक्त तत्वाधान में बजरंग चौक मकतपुर स्थित ईश्वर स्मृति भव, गिरिडीह में 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय निः शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है जिसका नाम उम्मीद की किरण है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांग लोगो को कटे हुए हाँथ एवं पैर तथा वैशाखी, कैलिपर, इत्यादि का वितरण निः शुल्क किया जा रहा है।

अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए रोटरी क्लब ऑफ़ गिरिडीह ग्रेटर के द्वारा पिछले दो वर्षो से लगातार इस तरह का सफल आयोजन किया गया था और इस वर्ष तीसरी बार भी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। क्लब के द्वारा दिव्यांग जनों के चेहरे पे मुस्कान लाने का प्रयास किया गया है। अभी तक कुल ५० लोगो का रजिस्ट्रेशन हो चुका है और रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। लाभुक दूर दूर से आ रहे है और शिविर का भरपूर लाभ ले रहे है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के शिविर संयोजक सीए दीपक सोंथालिया, विकाश शर्मा, सुजय राज गुप्ता, सचिव सीए रवि गाडिया, राजेंद्र तरवे, सीए आकाश रौशन, सीए ब्रह्मदेव प्रसाद, ई.अजय कुमार गुप्ता, रंजीत लाल, सीए सुमित अग्रवाल, मनीष कुमार, अमित कुमार, दीपक चिरानीया, अनिल मिश्रा, सीए राकेश कुमार, सीए प्रवीण कुमार एवं महावीर सेवा सदन के डॉक्टर कौलिक घौराई एवं उनकी टीम के सदस्यों रामजी राय, राजेश हनवल, इसराफिल खान, मोहम्मद नौशाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा साथ ही Tufcon TMT का शिविर मे विशेष सहयोग मिला।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह Hazaribagh News: चानो आवास पर प्रेस वार्ता कर अभिषेक और प्रिंस की हत्या को बताया निंदनीय: मुन्ना सिंह
विष्णुगढ़ हत्याकांड: आरोपी भीम राम के बहाने भाजपा पर निशाना, क्या अपराधी की कोई पार्टी होती है?
अंधविश्वास पर हर साल 2 करोड़ खर्च, फिर भी नहीं थम रही मौतें; जानिए 4 साल में कितनी जानें गईं
Bokaro News: बच्चेदानी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौतः परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा
Sahebganj News: बड़ा रेल हादसा, ट्रेन से कटकर 25 वर्षीय विष्णु नोनिया की मौत
Sahebganj News: शोक दिवस के रूप में मनाया गया गुड फ्राइडे, बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय लोग पहुंचे चर्च
Sahebganj News: महाप्रसाद के लिए अन्न संग्रह-धन संग्रह अभियान जोरों पर, 10 हजार सनातनियों में बंटेंगे महाप्रसाद
koderma News: हनुमान जन्मोत्सव की धूम: 70वें वार्षिक उत्सव पर भक्ति के सागर में डूबी अभ्रक नगरी
koderma News: रेलखंड के छोटे स्टेशन भी होंगे रोशन, ग्रीन एनर्जी से जगमगाएंगे प्लेटफॉर्म 
Bokaro News: जयकारों से गूंजा स्वांग, पांच दिवसीय रुद्र महायज्ञ के लिए निकली भव्य कलश यात्रा
Bokaro News: स्टील प्लांट का नया शिखर: SMS-II विभाग ने मार्च में 3.45 लाख टन उत्पादन का तोड़ा रिकॉर्ड
Bokaro News: कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स विभाग ने 2025-26 में स्थापित किए उत्पादन एवं बिक्री के ऐतिहासिक कीर्तिमान

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें