Pakur News : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में बढ़ा भरोसा

Pakur News : पुलिस की त्वरित कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़ में सिद्धो-कान्हू पार्क के पास पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज।

पाकुड़ : रविवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि शहर के सिद्धो-कान्हू पार्क के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा आपसी विवाद एवं मारपीट की जा रही है, साथ ही उनके पास हथियार होने की भी सूचना थी। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए नगर थाना से पुलिस पदाधिकारी एवं टाइगर मोबाइल के जवानों को तत्काल मौके पर भेजा गया।

पुलिस टीम जब सिद्धो-कान्हू पार्क के वीआईपी गेट के पास पहुंची, तो पुलिस को देखते ही दो व्यक्ति भागने लगे। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों में से एक के कमर से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया।
बरामद हथियार के संबंध में पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 56/2026, दिनांक 23.03.2026 के तहत धारा 25 (1-8) a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त साल्फी शेख, पिता स्व. अजीमुद्दीन शेख, निवासी – मनिरामपुर, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़। सागीर शेख, पिता स्व. असगर शेख, निवासी – अंजना, थाना मुफ्फसिल, जिला पाकुड़।  पुलिस द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है। 

 

यह भी पढ़ें Giridih News : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियां, पेड़ों की कटाई से बढ़ रहा खतरा

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग Dumka News: कोयला लदे हाइवा का टायर ब्लास्ट होने से लगी आग
Dhanbad News: दीवार तोड़कर बरामदे में घुसी कार, मौत के मुंह से लौटे 6 मासूम जिंदगियां
Palamu News: 6 साल की छात्रा की मौत के बाद निजी स्कूलों पर फूटा गुस्सा, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे सैकड़ों स्कूल
गुस्से में बेकाबू हुआ विशालकाय हाथी, सड़क पर कार को सूंड से हिलाया, देखें वीडियो
Hazaribagh News: कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल: मशाल जुलूस के साथ विधायक ने राज्य सरकार को दी चेतावनी
बीआईटी मेसरा में 'बीट्रिक्स' का जलवा: बिजनेस और मैनेजमेंट के दिग्गजों के बीच छिड़ी दिमागी जंग
Dumka News: DTO का 'संडे सरप्राइज': दो पत्थर लदे हाईवा जब्त, मची खलबली
Sahebganj News: श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई, कोटालपोखर में श्रद्धा व उल्लास का माहौल
Sahebganj News: जियोलॉजी छात्रों ने राजमहल पहाड़ियों में शुरू किया फील्ड ट्रिप, कर रहे ज्वालामुखीय संरचनाओं का अध्ययन
विष्णुगढ़ की मासूम बेटी को न्याय दिलाने हेतु 30 को हजारीबाग बंद, मनीष जायसवाल और भाजपा ने की सफल बनाने की अपील
Hazaribagh News: रामनवमी जुलूस में 85 को लगी चोट, किसी को रेफर करने की नहीं पड़ी नौबत
Aurangabad horror: चाचा ने कटर मशीन से तीन मासूमों का गला रेता, फिर खुद भी की आत्महत्या की कोशिश