स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बीएसएल आयोजित करेगा साइक्लोथॉन, जानें पूरी डिटेल

24 मार्च तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, सीमित सीटें उपलब्ध

स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बीएसएल आयोजित करेगा साइक्लोथॉन, जानें पूरी डिटेल

बोकारो में 29 मार्च को साइक्लोथॉन 2026 का आयोजन होगा। फिटनेस, पर्यावरण और साइक्लिंग को बढ़ावा देने के लिए यह इवेंट 14KM रेस और आकर्षक पुरस्कारों के साथ आयोजित किया जा रहा है।

बोकारो : देशव्यापी फिट इंडिया मूवमेंट के अनुरूप, बोकारो स्टील प्लांट 29 मार्च को बोकारो साइक्लोथॉन 2026 का आयोजन करने जा रहा है।इस आयोजन का उद्देश्य आमजन में फिटनेस, एक्टिव मोबिलिटी और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना है।यह साइक्लोथॉन लोगों को साइकिलिंग को एक स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल परिवहन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा, साथ ही सामुदायिक भागीदारी और स्वस्थ जीवनशैली की संस्कृति को भी प्रोत्साहित करेगा।

14 किलोमीटर की यह प्रतियोगिता प्रातः 6:30 बजे सेक्टर-4 स्थित आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर के निकट से प्रारंभ होगी। प्रतिभागियों को निर्धारित मार्ग पर दो राउंड पूरे करने होंगे, जिसमें पथरकट्टा चौक, राम मंदिर, राजेंद्र चौक और गांधी चौक शामिल हैं, और अंत में वे पुन प्रारंभिक स्थल पर लौटेंगे।प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्गों में चार आयु श्रेणियों—14 वर्ष तक, 14 से 30 वर्ष, 30 से 50 वर्ष तथा 50 वर्ष से अधिक  में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक श्रेणी में विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें प्रथम पुरस्कार 5,000, द्वितीय 3,500 और तृतीय 2,000 निर्धारित है।

इस आयोजन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट www.bokaromarathon.com पर प्रारंभ हो चुका है, जो 24 मार्च 2026 तक खुला रहेगा।ऑनलाइन पंजीकरण के समय 100 का नाममात्र शुल्क देना होगा।इस आयोजन में अधिकतम 750 लोगों को ही भाग लेने की अनुमति दी जाएगी. चेस्ट बिब नंबर एवं टी-शर्ट का वितरण 26 से 28 मार्च के बीच नगर सेवा भवन, बोकारो में रसीद एवं वैध आयु प्रमाण प्रस्तुत करने पर किया जाएगा।साइक्लोथॉन में केवल मैनुअल पैडल साइकिलों को ही अनुमति होगी तथा प्रतिभागियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट पहनने की सलाह दी गई है।

आयोजन के दिन न तो पंजीकरण होगा और न ही किट का वितरण किया जाएगा। बिना वैध बिब नंबर के किसी को भी भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।प्रतियोगिता के सुचारू एवं सुरक्षित संचालन हेतु पेयजल, चिकित्सा सुविधा, स्वयंसेवक एवं यातायात प्रबंधन की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करने वाले प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए जाएंगे, जबकि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विजेताओं को वैध आयु प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।साइक्लोथॉन केवल एक प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं, बल्कि एक स्वस्थ बोकारो के निर्माण, कार्बन फुटप्रिंट में कमी लाने और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शहरवासियों एवं साइकिलिंग प्रेमियों से अपील  है कि वे इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लें और फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं सामूहिक कल्याण की भावना को आगे बढ़ाएं।

यह भी पढ़ें Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र Sahebganj News : महाविद्यालय के डॉ. अनिल कुमार ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किया शोध पत्र
Pakur News : बिजली के खंभे से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल
पीवीयूएनएल द्वारा रामगढ़ स्वास्थ्य विभाग को अत्याधुनिक एएलएस एम्बुलेंस प्रदान, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
Ranchi News : एनयूएसआरएल में सरहुल पूर्व संध्या कार्यक्रम, महादेव टोप्पो ने आदिवासी संस्कृति और प्रकृति पर दी जानकारी
Bokaro News : रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ प्रहरी मेला 2026
Pakur News : प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में जलसहिया ने जल संरक्षण कार्यक्रमों पर की चर्चा
Sahebganj News : रसोई गैस की होम डिलीवरी ठप, बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद भी नहीं मिल रहे सिलेंडर
सेल के सीएमडी पद के लिए 28 मार्च को इंटरव्यू, दिग्गज अधिकारियों के बीच कड़ा मुकाबला
Pakur News : गनपुरा में चैती काली पूजा की धूम, पंडाल और लाइटिंग से सज रहा पूरा गांव
Sahebganj News : संसद में गूंजा संथाल परगना का मुद्दा, सांसद विजय हांसदा ने रेलवे पर रखी विस्तृत मांगें
स्वास्थ्य जागरूकता के लिए बीएसएल आयोजित करेगा साइक्लोथॉन, जानें पूरी डिटेल