Sahebganj News : राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी, 186 करोड़ की विकास योजनाओं की मंजूरी
63 सड़कें और 35 पुलों का निर्माण, कुल 128.7 किलोमीटर लंबाई
साहिबगंज में राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए पीएम-जनमन योजना के तहत ₹186 करोड़ की विकास परियोजनाओं को मंजूरी मिली। सड़क और पुल निर्माण से क्षेत्र का विकास तेज होगा।
साहिबगंज : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने पीएम-जनमन योजना (बैच II एवं III, 2025-26) के तहत राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए करीब ₹186.03 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी दी है। इस स्वीकृति के अंतर्गत लगभग 128.7 किलोमीटर लंबाई में कुल 63 सड़कों और 35 पुलों का निर्माण होगा। सांसद विजय कुमार हांसदा के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सांसद हांसदा ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह योजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।
