Sahebganj News : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा

अधिकारियों ने चल रहे कार्यों की स्थिति से कराया अवगत

Sahebganj News : वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा

साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा कर शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

साहिबगंज : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड, रांची द्वारा साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप विकास कार्यालय में की गई। इस समीक्षा बैठक में योजना से संबंधित विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा सहित विभाग के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, रीजनल चीफ इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता भी बैठक में शामिल हुए। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की।

समीक्षा के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा योजना के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों का आकलन किया गया तथा जिन कार्यों में विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध तरीके से योजनाओं को पूर्ण किए जाएं, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ एवं नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। बैठक के अंत में संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना के सभी लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार कोडरमा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार
Ranchi News : सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर की पहल, 141 लोगों की हुई जांच
Chaibasa News : बाईपास के पास स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, दो युवकों ने तोड़ा दम
Chaibasa News : पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर युवक ने दी जान
लॉटरी से तय हुआ पाकुड़ नगर परिषद उपाध्यक्ष का चुनाव, राणा ओझा बने विजेता
Ranchi News : उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिले, प्रशासन करे ठोस पहल: शैलेश सिन्हा
Sahebganj News : बोरियो में जमीन विवाद ने ली महिला की जान, भाभी-भतीजी गिरफ्तार
अगले 12 महीने क्रिकेट से भरपूर, टीम इंडिया खेलेगी इतने देशों के खिलाफ मैच
होर्मुज स्ट्रेट खुला भारतीय टैंकरों के लिए: पुष्पक-परिमल सुरक्षित, ईरान युद्ध में भारत की कूटनीतिक जीत
Jamshedpur News : गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया प्रभाकर राव दंपति का 40वां वैवाहिक वर्ष
Bokaro News : बीएसएल के नव सृजन पार्क में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आयोजित
Bokaro News : जन्मदिन पर उपायुक्त अजय नाथ झा ने बाबूजी को किया याद