रांची में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, पर्यावरण और उन्नत सामग्रियों पर मंथन
डॉ. निशी श्रीवास्तव और डॉ. नीलिमा शर्मा ने किया समन्वयन
रांची में 18-19 मार्च 2026 को “Understanding Complex Systems” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता और उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना था।
रांची : रांची में 18-19 मार्च 2026 को “Understanding Complex Systems (Applications to Environmental Sustainability and Advanced Materials)” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरणीय स्थिरता एवं उन्नत सामग्रियों के क्षेत्र में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उद्घाटन संकाय मामलों के अधिष्ठाता डॉ. अशोक शेरोन द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने जटिल प्रणालियों के अध्ययन को वर्तमान वैज्ञानिक चुनौतियों के समाधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
कार्यशाला का प्रथम व्याख्यान वियना (ऑस्ट्रिया) स्थित टीयू विएन (Vienna University of Technology) की प्रख्यात वैज्ञानिक प्रो. इल्ले सी. गेबहेशूबर ने प्रस्तुत किया। उन्होंने “Learning from Nature: Functional Structures in Bio-based and Biodegradable Materials” विषय पर व्याख्यान देते हुए प्रकृति से प्रेरित संरचनाओं के माध्यम से टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल सामग्रियों के विकास पर प्रकाश डाला।
इस कार्यशाला में विशेषज्ञों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा उन्नत सामग्रियों और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। यह आयोजन वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
