गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में महिला दिवस कार्यक्रम

जमशेदपुर के गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त संध्या प्रधान सहित कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं।

जमशेदपुर : मंगलवार को गोलपहाड़ी स्थित गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त  संध्या प्रधान, रिंकू सिंह, संध्या सिंह, वंदना कुमारी एवं नीतू सिंह उपस्थित रहीं। सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समाज में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

गायत्री परिवार के महिला प्रकोष्ठ की मधु शर्मा ने महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया। वहीं बिंदी ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन मुनमुन ने किया। इस अवसर पर सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेश लाल के साथ गायत्री परिवार के सभी परिजनों का कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान रहा।

यह भी पढ़ें बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

गायत्री परिवार ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर में समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में आगामी 26 मार्च 2026 को गायत्री शक्तिपीठ स्थापना दिवस भी मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें रेलवे अस्पताल में महिला की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
Sahebganj News : गंगा संरक्षण मामले में एनजीटी में बुधवार को होगी सुनवाई, अरशद नसर की याचिका पर टिकी नज़र
गोलपहाड़ी गायत्री शक्तिपीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया