पाकुड़ में फाइलेरिया मुक्ति अभियान के तहत कोल कर्मियों को खिलाई गई दवा
पाकुड़ जिले में 10 से 25 फरवरी तक चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान (आईडीए) के तहत अमड़ापाड़ा स्थित डीबीएल पचवारा सेंट्रल कोल माइंस, अलूबेड़ा के कैंप कार्यालय में विशेष शिविर लगाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमड़ापाड़ा की टीम ने डीबीएल एवं पीएसपीसीएल के कोल कर्मियों और पदाधिकारियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
पाकुड़ : स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले में चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान (आई.डी.ए.) के तहत बुधवार को डीबीएल पचवारा सेंट्रल कोल माइंस, अलूबेड़ा के कैंप कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अमड़ापाड़ा द्वारा एक शिविर लगाया गया।
शिविर में डीबीएल कोल कर्मियों एवं पीएसपीसीएल कोल कर्मियों व पदाधिकारियों को फाइलेरिया से बचाव की खुराक खिलाई गई। इस दौरान पीएसपीसीएल के एजेंट राकेश कुमार सिंह, डीबीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा, बी.पी.आर. कंपनी के जीएम श्रीनिवास रेड्डी, डीबीएल के माइंस मैनेजर भावेश कुमार, सहायक लाइसेंस मैनेजर संजय कुमार सहित अमन कुमार सिंह, मोहम्मद निसाद आलम, मनोज कुमार मोदक एवं अन्य पीएसपीसीएल व डीबीएल के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने फाइलेरिया से बचाव की दवा का सेवन किया।

