साहिबगंज होकर नई ट्रेनों और सुविधाओं की मांग, डीआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे को भेजे 18 प्रस्ताव
मालदा मंडल की 48वीं डीआरयूसीसी बैठक से पहले भेजे गए प्रस्ताव
साहिबगंज होकर नई ट्रेनों के संचालन और रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर डीआरयूसीसी सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने मालदा मंडल रेलवे को 18 महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजे हैं। इन प्रस्तावों में भागलपुर से हावड़ा और वाराणसी के लिए वंदे भारत या इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने, यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने तथा गोड्डा–टाटानगर एक्सप्रेस को भागलपुर-साहिबगंज मार्ग से चलाने की मांग शामिल है।
साहिबगंज : मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (डीआरयूसीसी) के सदस्य कुंज बिहारी झुनझुनवाला ने मालदा मंडल के सीनियर डीसीएम को पत्र भेजकर आगामी 48वीं डीआरयूसीसी बैठक के लिए कुल 18 महत्वपूर्ण प्रस्ताव भेजे हैं। इन प्रस्तावों में भागलपुर से साहिबगंज होकर नई ट्रेनों के संचालन, कई ट्रेनों की आवृत्ति बढ़ाने, ठहराव में बदलाव तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई है। उन्होंने भागलपुर से यशवंतपुर (बेंगलुरु) जाने वाली ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन चलती है, जिसे बढ़ाकर कम से कम सप्ताह में तीन दिन करने की मांग की गई है, ताकि दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके।

इसके साथ ही गोड्डा–टाटानगर साप्ताहिक एक्सप्रेस को भागलपुर और साहिबगंज के रास्ते सप्ताह में तीन दिन चलाने की मांग भी रखी गई है। डीआरयूसीसी सदस्य का कहना है कि इन प्रस्तावों पर अमल होने से भागलपुर साहिबगंज और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
