Palamu News : डीआईजी किशोर कौशल ने मनिका थाना और पलामू मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

विधि-व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीआईजी

Palamu News : डीआईजी किशोर कौशल ने मनिका थाना और पलामू मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
मतगणना केंद्र का निरीक्षण के दौरान डीआईजी एवं अन्य

पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल ने लातेहार जिले के मनिका थाना और पलामू के मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था सुदृढ़ रखने के सख्त निर्देश दिए। मनिका थाना में अभिलेख, मालखाना, हाजत और लंबित मामलों की समीक्षा की गई।

पलामू : पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल ने आज लातेहार जिले के मनिका थाना एवं पलामू जिले के मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।

मनिका थाना के निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, हाजत, आगंतुक पंजी, लंबित कांडों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था सहित अन्य कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने का सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बेहतर पुलिसिंग के लिए टीमवर्क के साथ कार्य करने को कहा। थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्ती करने, संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी रखने तथा सूचना तंत्र को और मजबूत करने का निर्देश दिया।

उन्होंने थाना स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा वारंट/कुर्की की समय पर तामिला सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। साथ ही, थाना आने वाले मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण और पीड़ितों के साथ मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की नसीहत दी।

Read More.. जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

डीआईजी ने भ्रामक सूचना एवं अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए उनका सत्यापन कर संबंधित अराजक तत्वों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जन-जागरूकता अभियान चलाने तथा तकनीकी साक्ष्यों के सुदृढ़ संकलन पर भी बल दिया। थाना कर्मियों को अनुशासन, समयपालन और जनता के साथ मित्रवत व्यवहार बनाए रखने की हिदायत दी।

Read More.. Palamu News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

निरीक्षण के मौके पर थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास, पुलिस निरीक्षक श्रीमती दुलार चौड़े सहित थाना के पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे।

Read More.. Palamu News: 45 वर्षीय विनोद राम की घर की छत से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

इसके बाद डीआईजी किशोर कौशल ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी 2026 को होने वाली मतगणना को लेकर पलामू जिले के जीएलए कॉलेज के बहुउद्देश्यीय परीक्षा भवन में अवस्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद नगर पंचायत, हरिहरगंज नगर पंचायत एवं छतरपुर नगर पंचायत की मतगणना व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मतगणना हेतु निर्धारित टेबल, मतगणना परिणाम संकलन व्यवस्था, पर्यवेक्षण के लिए सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, पुलिस बलों की तैनाती तथा विधि-व्यवस्था संधारण की व्यवस्था की समीक्षा की।

डीआईजी ने संबंधित पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना सुनिश्चित कराने के लिए बेहतर विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने अभ्यर्थियों, उनके प्रतिनिधियों तथा आम लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए मतगणना के रुझानों की जानकारी लेने की अपील की।

Edited By: Mohit Sinha

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement