जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी

मोबाइल ऐप और स्व-गणना प्रणाली से कराया गया परिचय

जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी
पलामू के डीआरडीए सभागार में जनगणना 2027 को लेकर फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण देते अधिकारी

मेदिनीनगर, पलामू में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सफल संचालन के लिए फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन और जिला जनगणना पदाधिकारी कुंदन कुमार ने किया।

Palamu Deadline: भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के सफल क्रियान्वयन हेतु बुधवार से पलामू जिले में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिवस का उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, जिला जनगणना पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कुंदन कुमार ने उद्घटान किया। 

डीआरडीए सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की आधारभूत अवधारणाओं एवं प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया। सभी को जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गयी साथ ही मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रारंभिक बिंदुओं, प्रपत्रों के उपयोग तथा डेटा संकलन की प्रक्रिया को समझाया गया।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को मोबाइल आधारित एप्लिकेशन के माध्यम से डिजिटल डेटा संकलन की जानकारी दी गई तथा ‘स्व-गणना’ की नयी व्यवस्था से भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त प्रशिक्षण के दौरान डेटा की गोपनीयता एवं शुद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जिले के कुल 61 फील्ड ट्रेनर्स को 30 और 31 की संख्या में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रथम बैच का प्रशिक्षण 8 से 10 अप्रैल  2026 तक आयोजित किया जा रहा है तथा द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

Read More.. Palamu News: नशे, लूट और दोहरे कत्ल की खौफनाक दास्तां, आरोपी चुनमुन चौधरी गिरफ्तार

इस अवसर पर राज्य से आये मास्टर ट्रेनर प्रेम प्रकाश पाठक,जिला मास्टर ट्रेनर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी सह अपर जिला जनगणना पदाधिकारी शिशिर तिग्गा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी समेत जिला जनगणना कोषांग के सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Read More.. Palamu News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप