Palamu News: भाजपा की कमान अब सुधीर कुमार सिंहा के हाथ, बनाए गए नए मंडल अध्यक्ष

जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर सौंपा मनोनयन पत्र

Palamu News: भाजपा की कमान अब सुधीर कुमार सिंहा के हाथ, बनाए गए नए मंडल अध्यक्ष
(सुधीर कुमार सिंहा)

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार, पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने सुधीर कुमार सिंहा को छत्तरपुर मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के प्रति उनकी लंबे समय से रही निष्ठा, संगठनात्मक क्षमता और पूर्व में किए गए सफल कार्यक्रमों के संचालन को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया और फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए सुधीर सिंहा ने क्षेत्र में भाजपा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया है।

छत्तरपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुधीर कुमार सिंहा को छत्तरपुर मंडल का नए अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सिंहा के अनुभव से छत्तरपुर मंडल में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

सुधीर कुमार सिंहा को छत्तरपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। पलामू जिले के पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुधीर कुमार सिंहा का फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा में इनकी अहम भूमिका रही है। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए अनेक सफल कार्यक्रमों का संचालन किया है। उनके समर्पण, संगठनात्मक क्षमता और कुशल नेतृत्व को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।

वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार 

जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने बताया कि सुधीर कुमार सिंहा की संगठन के प्रति निष्ठा और कार्यशैली पार्टी के लिए प्रेरणादायक रही है। वहीं, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंहा ने अपनी नियुक्ति पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी, जिला अध्यक्ष अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, लठ्ठेया मंडल अध्यक्ष कमलेश गुप्ता, भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी सह भाजपा नेता कैलाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा, झूना जायसवाल, चंदन यादव, जगदीश यादव,  भगवान दास, मुरली गुप्ता, मनोज गुप्ता, अजय गुप्ता, विनय कुमार, अनिल पासवान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

Read More.. हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार

Edited By: Samridh Desk
Poll
क्या AI आने से भविष्य में नौकरियां कम हो जाएंगी?

Latest News

WhatsApp Username Feature 2026: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर WhatsApp Username Feature 2026: अब बिना नंबर शेयर किए करें चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर
तालाब पर बना चार मंजिला साम्राज्य, सत्ता गलियारों में चर्चा तेज... मिलिए ममता राज के 'दूधबेचवा डॉन' से
Motorola ने बढ़ा दी स्मार्टफोन्स की कीमतें, Moto G35 से Edge 60 Fusion तक महंगे हुए फोन
सिमडेगा ने खूँटी को हराकर सुपर डिवीजन में बनाई जगह 
खौफनाक वारदात: कमरे में प्रेमी के साथ थी महिला, कुछ देर बाद बेड बॉक्स में मिली लाश; जानिए पूरा मामला
यात्री सुरक्षा के लिए रेल पदाधिकारियों को मिला जीवनरक्षक प्रशिक्षण, सिनी में सिविल डिफेंस का विशेष सत्र आयोजित
"कुछ बड़ा होने वाला है" कोलकाता पर हमले की धमकी के बीच भारत का बड़ा एक्शन
जनगणना 2027: फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ, जनगणना के उद्देश्य, महत्व एवं कार्यप्रणाली की दी गयी जानकारी
चुनाव आयोग के ट्वीट पर मचा बवाल, 1 लाइन पढ़ते ही भड़के अरविंद केजरीवाल— जानिए पूरा मामला
Pakur News: साप्ताहिक हाट से दिन दहाड़े बाइक चोरी, थाने मे दी लिखित आवेदन
लॉकडाउन हत्याकांड: 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, अविनाश राजा बोले— न्याय जिंदा है
Bokaro News: वेदांता ईएसएल कंपनी के मनमाने रवैये को लेकर विधायक ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन