Sahebganj News: भाजपा जिला अध्यक्ष पर अल्पसंख्यक महिला के साथ यौन शोषण का आरोप, पति ने थाना में दिया आवेदन
एसडीपीओ किशोर तिर्की और महिला थाना प्रभारी ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर की पूछताछ
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव पर एक मुस्लिम महिला के यौन शोषण का आरोप लगने के बाद मामला पूरी तरह पलट गया है। जहाँ महिला के पति मोहसिन ने लिखित आवेदन देकर शोषण और धमकी का आरोप लगाया था, वहीं कथित पीड़िता उम्मे सलमा ने थाने पहुंचकर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। महिला का कहना है कि उनके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और जमीन विवाद के कारण उन्होंने जिलाध्यक्ष को फंसाने की साजिश रची है। पुलिस प्रशासन (SDPPO और DSP) मामले की गहराई से जांच कर रहा है ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
साहिबगंज: भाजपा के जिला अध्यक्ष पर एक मुस्लिम महिला के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगने से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पीड़िता सलमा के पति मोहसिन ने इस मामले को लेकर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला के पति ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाए और लंबे समय तक उसका शोषण किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी द्वारा महिला को धमकाया भी गया, जिससे वह लंबे समय तक चुप रही। पति ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि जब इस मामले की जानकारी उसे मिली तो उसने विरोध किया, जिसके बाद आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
मामले को लेकर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने कहा आवेदन प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है, सभी तथ्यों की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना ने राजनीतिक माहौल को भी गरमा दिया है। एक ओर जहां भाजपा अक्सर लव जिहाद जैसे मुद्दों को उठाती रही है, वहीं दूसरी ओर उसी पार्टी के जिला अध्यक्ष पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना कई सवाल खड़े कर रहा है। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी, लेकिन इस घटना ने जिले में चर्चा और विवाद का माहौल बना दिया है।
क्या कहते हैं डीएसपी?

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष गौतम यादव
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए सभी तरह के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। राजनीति षड्यंत्र के तहत साजिश रची गई है मैं निर्दोष हूं।
शोषण मामले में जांच तेज, शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिया बयान
भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव पर लगे यौन शोषण के आरोप के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। पीड़िता के पति द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में पुलिस टीम पीड़ित के घर पहुंची। इस दौरान जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह एवं महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी मौजूद थीं। मौके पर शिकायतकर्ता पति घर पर मौजूद थे और उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया। हालांकि, आरोप लगाने वाली महिला घर पर नहीं मिली। उनके 19 वर्षीय पुत्र ने पुलिस को बताया कि उसकी मां इलाज के लिए कोलकाता गई हुई हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। अधिकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष पर लगे आरोप को महिला ने बताया बेबुनियाद
जिरवाबाड़ी थाने में आकर मंगलवार को अपना बयान दर्ज करवाने वाली महिला उम्में सलमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके पति मोहसिन मियां की दिमागी हालात खराब है इसीलिए उन्होंने इस तरह का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि उनका घर मदनशाही में है और उसी जगह पर गौतम यादव का एक कट्टा जमीन है, जिसे उनके पति ने कब्जा कर लिया था और अपने घर के साथ घेराबंदी करवा दिया था। महिला ने पुलिस को बताया कि जब गौतम यादव ने अपने जमीन का बारह लाख रुपए मांगा तो विवाद शुरू हो गया। महिला ने कहा कि उनका पति जमीन का पैसा किसी कीमत पर गौतम यादव को नहीं देना चाहता है और इसी खुन्नस में उसने इस तरह का आरोप लगाया है।
महिला ने बताया कि उनका अपने पति से पहले ही तलाक हो चुका है और वे एक-दूसरे से अलग रहते हैं। उनका एक बेटा है जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। महिला ने गौतम यादव पर उनके पति द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद ठहराया है। फिलहाल पुलिस प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुटी है। देखना दिलचस्प होगा है कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है?
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
