शहरी स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में हेल्थ अवेयरनेस कैंप, टीबी मरीजों को मिला पोषण किट
टीबी मरीजों को पोषण पैकेट और नवदंपत्तियों को किट वितरित
World Health Day के अवसर पर Pakur के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पाकुड़: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पाकुड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद, पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना, सिविल सर्जन पाकुड़ डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. एस. के. झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. के.के.सिंह, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो. फहीम अख्तर सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों, शहरी एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लिया।


सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण एवं गलत खान-पान की आदतों के कारण लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे संतुलित आहार लें, नियमित योग करें तथा जंक फूड से दूरी बनाए रखें, ताकि स्वस्थ जीवन जी सकें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रूपा वंदना ने अपने संबोधन में कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही खुशहाल जीवन की आधारशिला है। यदि शरीर और मन स्वस्थ नहीं रहेगा, तो जीवन की खुशियों का आनंद नहीं लिया जा सकता। उन्होंने परिवार एवं समाज में स्वास्थ्य के महत्व पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं डॉ. संजय कुमार झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टीबी रोगियों को पोषण पैकेट का वितरण किया गया तथा नव दंपत्तियों को परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत नई पहल किट प्रदान की।
