Hazaribagh News: रामनवमी संरक्षण समिति ने सनराइज ग्रुप की झांकी का किया स्वागत

झांकी के नेतृत्व में आगे रहीं युवतियां, नारी सशक्तिकरण का संदेश

Hazaribagh News: रामनवमी संरक्षण समिति ने सनराइज ग्रुप की झांकी का किया स्वागत
(फोटो)

हजारीबाग की सुप्रसिद्ध रामनवमी के तहत पंचमी तिथि पर सनराइज ग्रुप द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस यात्रा का रामनवमी संरक्षण समिति ने बड़ा अखाड़ा चौक पर पुष्प वर्षा कर और शीतल पेय वितरण कर शानदार स्वागत किया। झांकी की मुख्य विशेषता महिलाओं और युवतियों की सक्रिय भागीदारी रही। समिति के सचिव राजेश गोप और कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसकी स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।

हजारीबाग: राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त हजारीबाग की रामनवमी महापर्व के अवसर पर सनराइज ग्रुप द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं झांकी का रामनवमी संरक्षण समिति ने बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया। बड़ा अखाड़ा चौक के समीप समिति द्वारा स्टॉल लगाकर जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उत्सव का माहौल बन गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं युवाओं के बीच शीतल पेय एवं पानी का वितरण भी किया। 

समिति के इस सेवा भाव से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। बताते चलें कि पंचमी तिथि के अवसर पर सनराइज ग्रुप द्वारा निकाली गई इस भव्य शोभायात्रा की खास बात यह रही कि इसमें महिलाओं और युवतियों की भागीदारी काफी अधिक रही, जो झांकी का नेतृत्व करती नजर आईं। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियां और धार्मिक नारों से पूरा शहर राममय हो उठा।

समिति के इस स्वागत और सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपरा का सुंदर उदाहरण बताया। मौके पर सचिव राजेश गोप, कार्यकारी अध्यक्ष निशांत कुमार प्रधान, सूरज कुमार धर्मेंद्र शुक्ला, संजीव लाल भगत, परमेश्वर मेहता, अजय साव मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार सिन्हा समेत राम

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत थार पार्क करते समय बड़ा हादसा, गेट बंद कर रही महिला को कुचलकर दीवार में दबाया, मौत
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ranchi News: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों की मुस्कान के लिए सदर अस्पताल में मेगा ब्लड कैंप
Ranchi News: तालाब में डूबने से दो मासूमों की मौत, मछली पकड़ने गए थे बच्चे
Dhanbad News: सेलपिकर मजदूरों का तीसरे दिन भी चक्का जाम, एबीओसीपी माइंस में काम ठप
Giridih News: पीएम श्री बालिका विद्यालय सरिया पहुंचे उपायुक्त, पंजियों का किया निरीक्षण
Giridih News: डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, 12वीं वर्षगांठ पर थिरके बच्चे, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
Giridih News: अवैध पत्थर खदान पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पोकलेन जब्त
Giridih News: 'गजराज' का डेरा: झुंड से बिछड़े हाथियों ने बढ़ाई धड़कनें, दहशत में ग्रामीण
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर सोशल आडिट के लिए बीडीओ सह सीओ ने की बैठक
Palamu News: अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर भंडरिया में भाकपा का गर्जन, थाना घेराव कर दी आंदोलन की चेतावनी
Ramgarh News: बेटे ने पूरा किया दिवंगत पिता का सपना: अमन मुंडा ने खेलो इंडिया कबड्डी में लहराया परचम 

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें