Hazaribagh News: काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक
जंगल में आग लगाने वालो पर कार्रवाई करने का दिया जोर
बड़कागाँव प्रखंड के काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति की मासिक बैठक बुढ़वा महादेव परिसर के पनसलवा में आयोजित की गई। उप प्रमुख वचनदेव कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महुआ चुनने के दौरान जंगलों में आग लगाने की प्रवृत्ति पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। समिति ने निर्णय लिया है कि महुआ पेड़ के नीचे आग लगाने वालों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आग लगने से न केवल वन संपदा नष्ट हो रही है, बल्कि जंगली जानवरों के आश्रय स्थल भी खत्म हो रहे हैं।
बड़कागाँव: प्रखण्ड अन्तर्गत काण्डतरी वन प्रबंधन एवं संरक्षण समिति का मासिक बैठक बुढ़वा महादेव परिसर के पनसलवा में की गई। जिसकी अध्यक्षता बड़कागांव उप प्रमुख बचनदेव कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से महुआ चुनने वालों के द्वारा जंगलों में पेड़ के सामने ,आग लगाकर महुआ चुनने वालों पर रोक लगाने को लेकर विशेष चर्चा की गई। बैठक के माध्यम से संदेश दिया गया कि यदि जंगल में महुआ चुनने के दौरान आग लगाते हुए पकड़े जाते हैं या जिनके महुआ पेड़ के सामने आग लगा हुआ पाया जाएगा।
उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप प्रमुख सह वन प्रबंधन समिति सदस्य वचनदेव कुमार ने कहा कि जंगल में महुआ पेड़ के सामने आग लगाने वाले को, यह नहीं समझ आता है कि माचिस के एक तिल्ली से जंगल को कितना बड़ा क्षति पहुंचा सकता है जिसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। बार-बार जंगल में आग लगने के कारण जंगली जानवर धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं। जंगली जानवरों के लिए आश्रय स्थल, को भारी नुकसान हो रहा है।मैं आप लोगों को हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तत्पर हूं।

